{"_id":"6611b777768cc5350a042244","slug":"route-chart-of-vehicles-being-prepared-for-garbage-collection-from-one-lakh-houses-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-518140-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक लाख घरों से कूड़ा कलेक्शन का बन रहा वाहनों का रूट चार्ट, नगर निगम ने की ये तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक लाख घरों से कूड़ा कलेक्शन का बन रहा वाहनों का रूट चार्ट, नगर निगम ने की ये तैयारी
Sun, 07 Apr 2024 07:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम गोरखपुर
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रेटिंग और गार्बेज फ्री सिटी के लक्ष्य को पाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम का लक्ष्य है कि एक लाख घरों से शत प्रतिशत कूड़ा कलेक्शन किया जाए। इसके लिए कूड़ा कलेक्शन वाहनों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है।
नगर निगम पिछले महीने तक 150 कूड़ा कलेक्शन वाले वाहनों से 100 रुपये प्रति घर कलेक्शन शुल्क के हिसाब से 20 से 21 लाख रुपये वसूल रहा था। अब बेड़े में शामिल 50 नए कूड़ा कलेक्शन वाहनों के जरिये एक लाख घरों से कूड़ा कलेक्शन किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए जरूरी है कि हर वाहन कम से कम 500 घरों से कूड़ा कलेक्शन करें।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर प्रत्येक कूड़ा कलेक्शन वाहन का 500 घरों का रूट चार्ज बनाने के निर्देश दिए हैं। डोर टू डोर रूट चार्ज बनाने के दौरान प्रत्येक घर के मालिक का नाम और नंबर भी दिए गए फार्मेट में अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी सुनिश्चित किया जा रहा कि वाहन चालक जिस रूट पर वाहन लेकर जाएंगे। निगरानी के लिए अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, अपर नगर आयुक्त शिव पूजन यादव, उप नगर आयुक्त डॉ. मणि भूषण तिवारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है।
सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन करने वाली सभी गाड़ियों को नगर निगम में बनाए गए इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जा रहा है। ताकि इनकी रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा सके। इसके अतिरिक्त कूड़ा कलेक्शन किए जाने वाले घरों पर क्यूआरकोड भी लगाया जा रहा। कूड़ा कलेक्शन के बाद उसे स्कैन करने के साथ ही आईसीसीसी को पता चल जाएगा कि कूड़ा उठा लिया गया है।