फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   route changed at many places due to Prime Minister Modi program

PM Modi in Gorakhpur: आज घर से वाहन से बाहर निकलने वाले हैं तो जरूर जान लें रूट, लागू है डायवर्जन

Tue, 07 Dec 2021 10:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की वजह से कई जगह बदला गया है मार्ग, चंपा देवी पार्क में खड़ी होंगी रोडवेज की बसें, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक।

विज्ञापन
route changed at many places due to Prime Minister Modi program
गोरखपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यदि आप मंगलवार को वाहन से घर से बाहर निकलने वाले हैं तो एक बार शहर के रूट को जरूर लान लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था को बदला गया है। कई जगहों पर मार्ग परिवर्तित किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में रूट डायवर्जन लागू हो गया। पीएम जनपदवासियों को 10 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग भाग लेने आ रहे हैं। वाहनों और लोगों की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है।

विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल में आने वाले वाहन इस प्रकार संचालित होंगे

  • संतकबीरनगर/बस्ती की तरफ से रैली में आने वाले वाहन कालेसर जीरो प्वाइंट से फोरलेन होते हुए जंगल कौड़िया, मानीराम रेलवे क्रासिंग, महेसरा पुल, मोहरीपुर तिराहा, बरगदवां चौराहा, नकहा क्रासिंग होते हुए चिलुआताल थाने के सामने पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • विज्ञापन
  • वाराणसी/मऊ/आजमगढ़/बड़हलगंज की तरफ से रैली में आने वाले वाहन बाघागाड़ा से नौसड़, ट्रांसपोर्ट नगर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजर, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा, करीमनगर चौराहा होते हुए फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कुशीनगर की तरफ से रैली में आने वाले वाहन कोनी से कुसम्ही बाजार, एयरपोर्ट, नंदानगर क्रासिंग, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा, करीमनगर चौराहा होते हुए फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • देवरिया/बलिया/सलेमपुर की तरफ से रैली में आने वाले वाहन रामनगर करजहां होते हुए देवरिया बाईपास, कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा, करीम नगर चौराहा होते हुए फतेहपुरमानबेला पार्किंग स्थल तक जाएंगे।
  • पिपराइच रोड से रैली में आने वाले वाहन पादरी बाजार, खजांची चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा, करीम नगर चौराहा होते हुए फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • महराजगंज से रैली में आने वाले वाहन गुलरिहा होकर झुंगिया तिराहा से डायवर्ट होकर फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • सिद्धार्थनगर/सोनौली/फरेंदा की तरफ से रैली में आने वाले वाहन जंगल कौड़िया, मानीराम रेलवे क्रासिंग, महेसरा पुल, मोहरीपुर तिराहा, बरगदवा चौराहा, नकहा क्रासिंग होते हुए पार्किंग स्थल चिलुआताल थाने के सामने पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे।
  • देवरिया/कुशीनगर से आने वाले छोटे वाहन मोहद्दीपुर एवं कौवाबाग तिराहा, पादरी बाजार चौराहा पर अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर छोटे वाहन मोहद्दीपुर से सीएस चौराहा, रोडवेल, धर्मशाला, गोरखनाथ मंदिर रोड, लेबर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कालेज चौराहा, करीम नगर चौराहा, झुंगिया तिराहा होते हुए फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • जंगल कौड़िया की तरफ से आने वाले छोटे वाहन बरगदवां, नकहा क्रासिंग पर अत्यधिक यातायात का दबाव होने के कारण बरगदवां से इंडस्ट्रीयल मोड़, रामनगर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा , करीम नगर चौराहा, झुंगिया तिराहा होते हुए फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • सोनौली/फरेंदा/सिद्धार्थनगर की तरफ से आने वाले छोटे वाहन मानीराम क्रासिंग पर यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर जंगल कौड़िया से डायवर्ट कर शेरपुर चमराह टोल प्लाजा से बाएं मुड़कर मोहरीपुर, बरगदवां चौराहा, नकहा क्रासिंग होते हुए पार्किंग स्थल चिलुआताल थाने के सामने पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे। - नौसड़ की तरफ से आने वाले छोटे वाहन मोहद्दीपुर चौराहा पर अत्यधिक यातायात का दबाव होने के कारण पैडलेगंज से छात्रसंघ भवन चौराहा  सीएस चौराहा, रोडवेज, धर्मशाला, गोरखनाथ मंदिर रोड, लेबर तिराहा, नकहा ओवरब्रिज, स्पोर्ट्स कालेज चौराहा, करीम नगर चौराहा, झुंगिया तिराहा होते हुये फतेहपुर मानबेला पार्किंग स्थलों तक जाएंगे।
  • संतकबीरनगर/बस्ती की तरफ से रैली में आने वाले छोटे वाहन कालेसर जीरो प्वाइंट से फोरलेन होते हुये शेरपुर चमराह टोल प्लाजा से दाएं मुड़कर मोहरीपुर बरगदवां चौराहा, नकहा क्रासिंग होते हुए चिलुआताल थाने के सामने पार्किंग स्थलों पर खड़े कराए जाएंगे।

 

भारी वाहनों को इधर से भेजा जाएगा

  • कुशीनगर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कोनी जगदीशपुर से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन से रामनगर करजहां, बाघागाड़ा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रामनगर करजहां से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन रामनगर करजहां, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
  • बाघागाड़ा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन रामनगर करजहां/कालेसर होते हुए जाएंगे।
  • कालेसर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कालेसर से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन बाघागाड़ा/जंगल कौड़िया होते हुए जाएंगे।
  • सोनौली/फरेंदा की तरफ से आने वाले वाहन जंगल कौड़िया से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन जंगल कौड़िया फोरलेन से कालेसर होते हुए जाएंगे।
  • महराजगंज से आने वाले वाहन भटहट से डायवर्ट होकर पिपराइच, कुसम्ही बाजार, जगदीशपुर कोनी फोरलेन होते हुए जाएंगे। इसी रास्ते रोडवेज की बसे आएंगी एवं जाएंगी।

रोडवेज की बसें इन रास्तों से जाएंगी

  • कुशीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें कोनी जगदीशपुर से डायवर्ट होकर फोरलेन से रामनगर करजहां उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस  होते हुए चंपा देवी पार्क में खड़ी कराई जाएंगी।
  • देवरिया की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें रामनगर करजहां देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुये चंपा देवी पार्क पर खड़ी कराई जाएंगी व इसी रास्ते वापस भी जाएंगी।
  • वाराणसी/बड़हलगंज की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुये रामनगर करजहां से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुये चंपा देवी पार्क में खड़ी कराई जाएंगी और उसी रास्ते वापस जाएंगी।
  • लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें कालेसर से फोरलेन होते हुए बाघागाड़ा, रामनगर करजहां, से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुए चंपा देवी पार्क पर खड़ी कराई जाएंगी एवं उसी रास्ते वापस जाएंगी।
  • सिद्धार्थनगर/सोनौली/फरेंदा की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें जंगल कौड़िया से कालेसर, बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुए रामनगर करजहां से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुए चंपा देवी पार्क में खड़ी की जाएंगी।
  • महराजगंज की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज बसें भटहट, गुलरिहा, खजांची चौराहा होते हुए राप्तीनगर डिपो में खड़ी होंगी।

प्राइवेट बसें यहां रुकेंगी और जाएंगी (रैली में आने वाली बसों को छोड़कर)
  • लखनऊ की तरफ आने वाली बसें कालेसर पर खड़ी की जाएंगी।
  • वाराणसी व मऊ की तरफ से आने वाली बसें बाघागाड़ा पर खड़ी की जाएंगी।
  • देवरिया की तरफ से आने वाली बसें रामनगर करजहां पर खड़ी की जाएंगी।
  • कुशीनगर की तरफ से आने वाली बसें कोनी रामनगर करजहां पर खड़ी की जाएंगी।
  • सिद्धार्थनगर, महराजगंज व सोनौली की तरफ से आने वाली बसें जंगल कौड़िया पर खड़ी की जाएंगी।
  • महराजगंज से आने वाली बसें गुलरिहा के पास खड़ी की जाएंगी।
 

इन रास्तों से छोटे वाहन शहर में करेंगे प्रवेश

  • नौसड़ से आने वाले वाहन टीपी नगर, फलमंडी, रुस्तमपुर, पैडलेगंज होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। मोहद्दीपुर की तरफ नहीं जाएंगे, तथा इन्हीं रास्तों से बाहर भी जाएंगे।
  • कुशीनगर से आने वाले वाहन कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
  • देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन देवरिया बाईपास, हनुमान मंदिर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
  • महराजगंज/सिद्धार्थनगर से आने वाले वाहन महेसरा पुल बरगदवां, गोरखनाथ मंदिर होते हुए शहर में प्रवेश करेगें तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
  • पिपराइच रोड से आने वाले वाहन पादरी बाजार असुरन चौराहा, कालीमंदिर तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेगें तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
  • महराजगंज/परतावल बाजार से आने वाले वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज खजांची, असुरन चौराहा , कालीमंदिर तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
 
कहीं फंसें तो 8081208552 पर ट्रैफिक कंट्रोल को करें फोन

ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया

ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 8081208552 है। इस नंबर पर किसी प्रकार की असुविधा होने पर संपर्क किया जा सकता है। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा का कहना है कि कहीं पर दिक्कत आने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

सुरक्षा में तैनात होगी इतनी फोर्स

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। सुरक्षा में दो डीआईजी, आठ एसपी, 20 एडिशनल एसपी, 55 सीओ, 13 कंपनी पैरामिलिट्री समेत चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। छह दिसंबर की शाम से ही फोर्स फर्टिलाइजर में तैनात हो जाएगी। बाहर से आने वाली फोर्स को कार्यक्रम स्थल के पास ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed