फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rour gangsters who looted poison

जहरखुरानी कर लूटने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
rour gangsters who looted poison
जहरखुरानी कर लूटने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गोरखपुर। कुवैत से कमा कर आए अभिमन्यु पटेल से जहरखुरानी कर लूट के चार आरोपितों को कैंट पुलिस ने मंगलवार की सुबह कचहरी बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपित फरार हो गए। चारों की पहचान तिवारीपुर के रवि डोम, अंधियारीबाग निवासी दीपक डोम, सूरजकुंड निवासी दीपक, रविदास मंदिर स्थित आंबेडकर नगर निवासी वीरू के रूप में हुई।
जानकारी के मुताबिक कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के गंगराई निवासी रामप्रताप का बेटा अभिमन्यु पटेल 28, कुवैत में मजदूरी करता है। रविवार को वह जहाज से लखनऊ पहुंचने के बाद बस से गोरखपुर पहुंचा था। रात में मदद के बहाने वाहन सवार बदमाश नशीला पदार्थ खिलाकर उसका एटीएम कार्ड, बैग, नकदी और मोबाइल फोन लूटने के बाद उसे खोराबार क्षेत्र में कोनी फोरलेन के पास छोड़कर फरार हो गए थे। सोमवार सुबह आसपास के लोगों ने जानकारी होने पर परिवार वालों को इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि कैंट थाने के टॉप 10 व टॉप 20 अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस को लगाया गया था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर मनोज राय व उनकी टीम ने रवि, दीपक डोम, दीपक व वीरू को गिरफ्तार किया। अन्य दो लोग फरार हो गए। सीओ के अनुसार पकड़े गए चारों आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ही रविवार की रात कचहरी बस स्टेशन आए अभिमन्यु पटेल को ऑटो में बैैठा लिया और लूटपाट करने के बाद उसे कोनी तिराहे पर उतार दिया तथा सामान लेकर फरार हो गए। सीओ ने बताया कि इनका करीब 17-18 लोगों का गैंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करते हैं वारदात
सीओ के अनुसार गैंग के लोग बस स्टेशन पर ऑटो या चार पहिया वाहन में मौजूद रहते हैं। रात में उतरने वाले यात्री को एक सवारी की सीट होने का हवाला देकर बैठा लेते हैं। फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर सामान लूट लेते हैं। या फिर झांसे में लेकर उन्हें लूटते हैं।

होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
सीओ ने बताया कि रवि सहित सभी आरोपित कई बार जेल जा चुके हैं। बार-बार वे जमानत पर बाहर आते हैं और घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब सभी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed