{"_id":"633290e4b9069353360a6245","slug":"rooster-trader-beat-rajgir-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमत पूछने पर विवाद: मुर्गा कारोबारी ने राजगीर को पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीमत पूछने पर विवाद: मुर्गा कारोबारी ने राजगीर को पीटा, हालत गंभीर
Tue, 27 Sep 2022 11:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:27 AM IST
सार
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर निवासी शिव कुमार और दयाचंद पासवान शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रह कर राजगीर का काम करते हैं। सोमवार की शाम 7 बजे दोनों पादरी बाजार में सब्जी लेने गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के पादरी बाजार में मुर्गा कारोबारियों ने लेनदेन के विवाद में ग्राहक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दुकान बंद कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल शिव कुमार को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेज दिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर निवासी शिव कुमार और दयाचंद पासवान शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज सेक्टर नंबर तीन में रह कर राजगीर का काम करते हैं। सोमवार की शाम 7 बजे दोनों पादरी बाजार में सब्जी लेने गए थे।
विज्ञापन
दोनों चौराहे के पास मुर्गा की दुकान पर पहुंचे और कीमत पूछने लगे। मुर्गा कारोबारी ने ढाई सौ रुपये किलो बताया। इस पर युवकों ने लेने से इनकार कर दिया। यह सुनते ही मुर्गा कारोबारी ने युवक पर अभद्र टिप्पणी की। एतराज करने पर बेल्ट और डंडे से युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन