फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbed ten thousand rupees and ring from the elderly by showing a knife

गोरखपुर: चाकू दिखाकर बुजुर्ग से दस हजार रुपये और अंगूठी लूटी, पुलिस कर रही जांच

Fri, 18 Mar 2022 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

पिपराइच थानेदार मधुप मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
robbed ten thousand rupees and ring from the elderly by showing a knife
पिपराइच में लूट का शिकार हुए बुजुर्ग से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके में चाकू दिखाकर बुजुर्ग से दस हजार नकदी और सोने की अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग सहज जन सेवा केंद्र से रुपये निकालकर बृहस्पतिवार दोपहर लौट रहे थे। पुलिस बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र के तरकुलही गांव निवासी दिग्विजय पांडेय होली पर्व पर खरीदारी के लिए भटहट कस्बे में जन सेवा केंद्र से आधार कार्ड से दस हजार रुपये निकाले थे। रुपये लेकर पैदल ही अभी कुछ दूर आए थे कि बाइक पर सवार दो युवकों ने कहा कि बाबा आपका पैसा गिरा है तो बुजुर्ग ने अपनी जेब टटोलते हुए कहा कि उसका पैसा नहीं गिरा है।
विज्ञापन


बदमाशों को समझ में आ गया कि बुजुर्ग के पास रुपये हैं। इसके बाद थोड़ा आगे पहुंचते ही बदमाशों ने चाकू दिखाकर रुपये और अंगूठी लूट लिए। पिपराइच थानेदार मधुप मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है, तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed