{"_id":"60d560818ebc3ecc0605becf","slug":"roadways-employees-will-not-be-able-to-work-without-getting-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम: वैक्सीन लगवाए बिना काम नहीं कर सकेंगे रोडवेज कर्मचारी, ‘नो वैक्सीन नो वर्क’ का फार्मूला लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम: वैक्सीन लगवाए बिना काम नहीं कर सकेंगे रोडवेज कर्मचारी, ‘नो वैक्सीन नो वर्क’ का फार्मूला लागू
Fri, 25 Jun 2021 10:20 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:20 AM IST
सार
फ्रंटलाइन वर्कर होने के बावजूद अब तक 30 प्रतिशत कर्मचारियों ने नहीं लगवाया है कोविड वैक्सीन।
विज्ञापन
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन निगम के चालक, परिचालक एवं कर्मचारी अब बिना कोविड का टीका लगवाए काम नहीं कर सकेंगे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगम ने ‘नो वैक्सीन, नो वर्क’ फार्मूला लागू कर दिया है।
कोरोना काल में रोडवेज कर्मी फ्रंटलाइन वर्कर के रुप में काम कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। अधिक लोगों से संपर्क में आने के कारण उनका कोविड टीकारण आवश्यक है। लेकिन बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मी टीकाकरण कराने से कतरा रहे हैं। जबकि उनका टीका लगवाना सभी के हित में हैं। ऐसे में परिवहन निगम प्रबंधन ने अब टीकाकरण को लेकर सख्ती करनी शुरु कर दी है।
अब कार्य पर आने के लिए चालक, परिचालक और कर्मचारियों टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा। जो भी कर्मचारी प्रमाणपत्र नहीं दिखाएगा उसे कार्यस्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी हाल में बिना कोविड का टीका लगे कर्मचारियों से काम नहीं लिया जाए। कर्मचारी कोरोना टीका लगवाने के बाद ही ड्यूटी पर आए।
विज्ञापन
गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि सभी चालकों, परिचालकों एवं कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाने के निर्देश दिए गए है। जो भी टीका नहीं लगवाएगा उनसे काम नहीं लिया जाएगा।