फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways buses will not run in fog

Gorakhpur News: कोहरे में नहीं चलेंगी रोडवेज की बसें

Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 31 Dec 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run in fog
- कोहरा छंटने तक ढाबे, पुलिस स्टेशन, पेट्रोल पंप आदि जगहों पर रहेंगी खड़ी
विज्ञापन

- दुर्घटना से बचने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। बसों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए अब कोहरा होने पर अब रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। कोहरा होने पर बसों को स्टेशन पर ही रोक दिया जाएगा और उनके चलने के बाद अगर रास्ते में कोहरा हो जाता है तो बसों को निकटवर्ती बस स्टेशन, पुलिस स्टेशन, ढाबे या फिर पेट्रोल पंप खड़ा कराया जाएगा। कोहरा छंटने के बाद ही ये बसें आगे बढ़ेंगी।

पिछले दो दिनों ने लगातार कोहरा बढ़ रहा है। इसलिए परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक ने आदेश जारी कर अधिक कोहरे में बसों का संचालन नहीं किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधक निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया कि अगर बस कहीं रास्ते में है और घना कोहरा हो जाता है विजिबिलिटी नहीं रहती है तो बस को किसी ढाबे, पेट्रोल पंप, पुलिस स्टेशन पर रोका जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 25 से कम सवारियां बस में रहती हैं तो भी बस का संचालन नहीं कराया जाएगा। ऐसे में अब यात्रियों के लिए गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रबंधक निदेशक ने तकनीकी रूप से कोहरे के लिए बसों को तैयार करने और कोहरे के सीजन में सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट



कोहरा होने पर बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। रास्ते में कोहरा होने पर बसों को ऐसी जगहों पर रोक दिया जाएगा, जहां यात्रियों को खाने-पीने और शौचालय की सुविधा मिल सके।

लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed