{"_id":"5f1f33008ebc3e9f700839b8","slug":"roadways-buses-will-be-cleaned-at-200-km-gorakhpur-city-news-gkp3597332155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर 200 किमी पर होगी रोडवेज बसों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर 200 किमी पर होगी रोडवेज बसों की सफाई
विज्ञापन

अविनाश श्रीवास्तव
गोरखपुर। रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही उन्हें ट्रेनों जैसी साफ-सफाई रोडवेज बसों में भी यात्रा के दौरान मिलने वाली है। परिवहन निगम ने अपने यात्रियों को साफ-सुथरी और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए रोडवेज की बसों की सफाई हर दो सौ किलोमीटर पर कराने का निर्णय लिया है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच अधिकतर ट्रेनें बंद हैं। कुछ विशेष ट्रेनें चलाई तो जा रही हैं पर यात्रियों की तुलना में बहुत ही कम हैं। ऐसे में ट्रेनों से सफर करने वाले लोगों का रुख भी मजबूरी में रोडवेज बसों की ओर हो रहा है। लेकिन बसों में गंदगी के कारण बहुत से लोग इससे यात्रा करने में कतरा रहे हैं और प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। काफी लोगों ने बसों में गंदगी रहने की शिकायत भी मुख्यालय को की है। यात्रियों को सुरक्षित और साफ-सुथरी यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम ने ‘क्विक क्लीयरिंग, ड्राई मोपिंग योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत हर दो सौ किलोमीटर पर बसों की सफाई कराने का निर्णय लिया गया है।
इस योजना में बसें शुरुआती स्टेशनों से साफ-सफाई के बाद निकलेंगी और अगले दो सौ किलोमीटर के भीतर पड़ने वाले महत्वपूर्ण बस स्टेशन पर रुकेंगी। वहां आधुनिक मशीनों से सिर्फ पांच से दस मिनट में बसों के अंदर और बाहर की सफाई कर दी जाएगी। इस योजना के लागू होने के बाद यात्रियों को बसों में जरा भी गंदगी का एहसास नहीं होगा। उन्हें साफ-सफाई से युक्त सुरक्षित यात्रा करने को मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यालय में हुई बैठक में क्विक क्लीयरिंग, ड्राई मोपिंग योजना के प्रस्ताव को पास कर दिया गया है। अभी इससे संबंधित कोई दिशा निर्देश मुख्यालय से नहीं मिले हैं। निर्देश मिलते ही इसे यहां भी लागू करा दिया जाएगा।
-डीवी सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर परिक्षेत्र