{"_id":"5ed3ce426cc7791d50269311","slug":"roadways-bus-start-tomorrow-during-unblock-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: आज से करें रोडवेज बस से सफर, इस नियम का करना होगा पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: आज से करें रोडवेज बस से सफर, इस नियम का करना होगा पालन
Mon, 01 Jun 2020 09:11 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-1.0 पांच की शुरुआत रोडवेज यात्रियों के लिए राहत लेकर आ रही है। लगभग ढाई महीने बाद गोरखपुर परिक्षेत्र से बसों का संचालन एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार सुबह आठ बजे से गोरखपुर डिपो से इसकी शुरुआत होगी। बस से सफर करने वाले यात्रियों को तमाम तरह के नए नियमों का पालन करना होगा।
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र के जितने भी स्टेशन हैं वहां से सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। बस में सभी सीटों पर यात्री बैठ सकेंगे। क्षमता से अधिक यात्री सवार नहीं हो सकेंगे। यात्रा के दौरान मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही बस में प्रवेश करने से पूर्व हाथ सैनिटाइजर से साफ कराए जाएंगे।
इसकी जिम्मेदारी परिचालक की होगी। यात्रियों के साथ ही बस स्टेशन की सभी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक करने के लिए बस के अंदर एवं बाहर पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। यात्रिओं को आरोग्य सेतु एप मोबाइल फोन में रखना अनिवार्य होगा। आरएम ने बताया उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की कोई भी बस दिल्ली नहीं जाएगी।
विज्ञापन
बस स्टेशन पर बनेंगे कोविड-19 हेल्प डेस्क
आरएम ने बताया कि सभी बस स्टेशनों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। जहां सैनिटाइजर के साथ ही थर्मल गन की व्यवस्था की जाएगी। बस स्टेशन पर उद्घोषक के माध्यम से यात्रियों के कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा।