फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Roadways bus service started for Magh Mela from Gorakhpur to Prayagraj

संगम में डुबकी लगाने वाले पूर्वांचल के श्रद्धालुओं का सफर हुआ आसान, चलेंगी 380 स्पेशल बसें

Wed, 10 Feb 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Feb 2021 10:56 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Magh Mela from Gorakhpur to Prayagraj
माघ मेला के लिए रोडवेज की बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला।

मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाने वाले पूर्वांचल के श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने गोरखपुर परिक्षेत्र से 380 स्पेशल विशेष बसों को चलाने की योजना तैयार की है। परिक्षेत्र के विभिन्न डिपो से बसों का संचालन शुरू हो गया।  

विज्ञापन


मौनी अमावस्या का स्नान 11 और वसंत पंचमी का 16 फरवरी को पड़ रहा है। ऐसे में निगम ने 17 फरवरी तक स्पेशल बसों को चलाने का निर्णय लिया है। अमावस्या और पंचमी के अलावा 27 फरवरी को पड़ने वाली माघ पूर्णिमा और 11 मार्च को पड़ने वाले महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए भी 180 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 50 बसें रिजर्व रखी जाएंगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के अनुसार मुख्यालय लखनऊ के दिशा-निर्देश पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से चलेंगी बसें

गोरखपुर रेलवे बस डिपो से 75, नौसढ़ से 29, कौड़ीराम से 50, बड़हलगंज से 15, बासगांव से 20, खजनी से 20, गोला से 31, सिकरीगंज से 25, ऊरुवा से 13, बस्ती से 20, मुखालिसपुर से 20, खलीलाबाद से 2, मेंहदावल से 4, देवरिया से 20, कसया से 4, पडरौना से 3, रुद्रपुर से 10, लार से 2, बरहज से 2, निचलौल से 3, सिद्धार्थनगर से 4 और शोहरतगढ़ से 2 बसें।
 
श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क चाय और बिस्किट
परिवहन निगम ने प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे बस डिपो परिसर में निशुल्क चाय और बिस्किट की व्यवस्था की है। इसके लिए निगम प्रशासन ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर क्षेत्र के सहयोग से स्टॉल लगाया है। मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने उद्घाटन किया।

इस मौके पर कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव, विनोद तिवारी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, मनोज द्विवेदी, हरिओम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, विसंभर मिश्रा, मनोज कुमार, कैलाश, अजय कुमार, बुद्धि सागर पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव और प्रदीप नायक दिवाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed