{"_id":"5ec9fdf68ebc3e905e2bbf44","slug":"road-accident-during-bus-going-from-jaipur-to-bihar-in-basti-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: प्रवासियों को लेकर जयपुर से बिहार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: प्रवासियों को लेकर जयपुर से बिहार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रमिक
Sun, 24 May 2020 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेबन टोल प्लाजा के समीप जयपुर से बिहार जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान किसी हताहत की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 35 श्रमिकों को लेकर बस उक्त स्थान पर पहुंची ही थी कि वह सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई, गाड़ी में मौजूद प्रवासी श्रमिकों के अनुसार उन्होंने बस को 1.15 लाख में बुक किया था। गाड़ी शनिवार की शाम को जयपुर से रवाना हुई थी बस्ती पहुंचने पर यह हादसा हो गया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन