फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RO water plant to be installed in 15 more cities; pure water will be provided free of cost

शहर में 15 जगह और लगेगा आरओ वॉटर प्लांट, नि:शुल्क मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
RO water plant to be installed in 15 more cities; pure water will be provided free of cost
शहर में 15 जगह और लगेगा आरओ वॉटर प्लांट, नि:शुल्क मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन

- मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हो जाएगा आरओ वाटर प्लांट
- इन आरओ वाटर प्लांट को लगाने में खर्च होंगे करीब एक करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किए गए 32 गांवों में स्वच्छ पेयजल की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। शुद्ध पेयजल के इंतजाम के लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। तत्काल राहत के लिए इनमें 15 जगहों पर आरओ वॉटर प्लांट लगाने की योजना है। 31 मार्च से पहले आरओ वॉटर प्लांट लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोगों को यहां से नि:शुल्क शुद्ध पानी मिलेगा।
नगर क्षेत्र का विस्तारीकरण होने के बाद अगल-बगल के 32 गांव नगर क्षेत्र में शामिल हुए हैं। नगर क्षेत्र में शामिल इन गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए अभी पाइप लाइन ही नहीं है। गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी मरम्मत व रिबोर नहीं होने के चलते बेकार हो रहे हैं। इन नए नगरीय क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने 15 सार्वजनिक स्थानों पर आरओ वॉटर प्लांट लगाने की कार्ययोजना बनाई है। इस कार्य पर नगर पालिका प्रशासन करीब एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। आरओ प्लांट लगाने के लिए स्थान चयन करने का कार्य शुरू करा दिया गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह तक आरओ वॉटर प्लांट लगाकर शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि नगर में रहने वाले और बाहर से आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए कई स्थानों पर शीतल जल और आरओ प्लांट की व्यवस्था है। लेकिन पिछले साल नगर क्षेत्र में शामिल हुए 32 गांवों में इस तरह की व्यवस्था नहीं है। लोगों की इन परेशानियों को देखते हुए नए क्षेत्र में 15 जगहों पर नगर पालिका की तरफ से आरओ वॉटर प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्च के अंतिम सप्ताह तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed