फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC will study vaccine been running for 10 years in Gorakhpur

शोध: दस सालों से लग रहे वैक्सीन का अध्ययन करेगा आरएमआरसी, नौ लैब बनकर हुई तैयार

Tue, 14 Sep 2021 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Sep 2021 12:02 PM IST
सार

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि लैब में एनिमल फैसल्टी भी तैयार है। इसमें चूहे, खरगोश, बंदर, गिनीपिग जैसे जानवर शुरुआती दिनों में रखे जाएंगे। इस काम में हैदराबाद की एक बड़ी लैब की मदद ली जाएगी।

विज्ञापन
RMRC will study vaccine been running for 10 years in Gorakhpur
कोरोना वैक्सीन। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी ) पूर्वांचल में 10 सालों से लग रही वैक्सीन का अध्ययन करेगा। कोरोना से लेकर जेई, रोटा वायरस, स्क्रब टाइफस, निमोनिया जैसे वैक्सीन का प्रभाव बच्चों पर क्या पड़ रहा है, इसे जानेगा। सेंटर, वायरस के बदलते प्रारूपों पर भी गहन शोध करेगा। नए वैक्सीन की क्षमता और उसके प्रभाव की जानकारी हासिल करने के लिए आरएमआरसी की बायोसेफ्टी लेवल-टू प्लस की नौ लैब बनकर तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरएमआरसी के पास अभी तक बायोसेफ्टी लेवल-टू के लैब नहीं थे। जो नौ लैब बनाए गये हैं ,इसमें इम्युनोलॉजी से लेकर एनिमल फैसल्टी के लैब शामिल हैं। आरएमआरसी के सीनियर वैज्ञानिक व मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि लैब लगभग तैयार हो चुकी है। इस माह के अंत तक कार्यदायी संस्था लैब को हैंडओवर कर देगी। इसके बाद लैब में टीकों के अध्ययन पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एनिमल फैसल्टी में रखे जाएंगे चूहे, खरगोश और बंदर
डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि लैब में एनिमल फैसल्टी भी तैयार है। इसमें चूहे, खरगोश, बंदर, गिनीपिग जैसे जानवर शुरुआती दिनों में रखे जाएंगे। इस काम में हैदराबाद की एक बड़ी लैब की मदद ली जाएगी। इन जानवरों के रख-रखाव से लेकर उनके प्रजनन तक की जिम्मेदारी भी आरएमआरसी के हाथों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह लैब बनकर हो गई हैं तैयार

इम्यूनोलाजी की लैब बनकर तैयार हो गई है। इसमें वैक्सीन की प्रतिरोधक क्षमता तथा उसके प्रभाव पर शोध होंगे। साथ ही नई वैक्सीन के प्रभाव का भी अध्ययन होगा। इसके अलावा मॉलीक्यूलर बायोलाजी के लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा सकेगी। यह मशीन दो माह के अंदर दिल्ली से आएगी। इसके बाद से पूर्वांचल में वाराणसी के बाद से गोरखपुर में भी जीनोम सीक्वेसिंग की जांच हो सकेगी। मेडिकल इंटोमोलॉजी की लैब में डेंगू, चिकनगुनिया, इंसेफेलाइटिस जैसे वायरस पर शोध होगा, जिससे बीमारियों का पता चल सके और उसके इलाज के तरीकों की सही जानकारी हो सके।

नॉन कम्युनिकेशन डिजीज के इस लैब में शुगर और हाइपरटेंशन की जांच की जाएगी। माइक्रोबायोलॉजी के लैब में वायरस पर शोध होगा। सोशल बिहैवियर स्टडी लैब में मस्ष्तिक पर पड़ने वाले बीमारी पर शोध किया जाएगा। हेल्थ कम्युनिकेशन लैब और इंटरनेशल लैब में बीमारियों की रोकथाम और नई बीमारियों के बारे में पता लगाया जाएगा।

एंटी फंगल पर होगा शोध
पूर्वांचल में पहली बार माइकोलाजी लैब आरएमआरसी में तैयार किया जा रहा है। इस लैब में फंगल की जांच की जाएगी। इसमें एंटी फंगल से लेकर ब्लैक, एलो और व्हाइट फंगस आदि शामिल किए गए हैं। शोध में उसके उपचार और रोकथाम की जानकारी इकट्ठा की जाएगी, जिससे कि पूर्वांचल में फंगस को रोका जा सके।

आरएमआरसी की बीएसएल टू प्लस लैब लगभग तैयार हो चुकी है। इसमें नौ तरह के लैब बनाए गए हैं। इसमें आरएमआरसी वैक्सीन के प्रभाव और उसकी क्षमता का अध्ययन कर सकेगा। इसके अलावा नए वैक्सीन के प्रभावों को भी जानने की कोशिश होगी। इतना ही नहीं फंगस के बारे में भी लैब में शोध हो सकेगा। जल्द ही बीएसएल थ्री लैब भी बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद शोध का दायरा और बढ़ सकेगा।
डॉ. रजनीकांत, निदेशक, आरएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed