फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC will make many more CHCs of state as research centers

गोरखपुर: आरएमआरसी प्रदेश के कई और सीएचसी को बनाएगा रिसर्च सेंटर, लखनऊ में आयोजित बैठक में लिया गया फैसला

Wed, 11 May 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 11 May 2022 01:05 PM IST
सार

डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि सीएचसी ठर्रापार प्रदेश का पहला ऐसा सीएचसी होगा, जहां पर इलाज के लिए आने वाले हर मरीज और उसके परिवार में होने वाली बीमारियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस काम के लिए आरएमआरसी के 16 स्वास्थ्यकर्मी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
RMRC will make many more CHCs of state as research centers
गोरखपुर आईसीएमआर आरएमआरसी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश की कुछ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यह जिम्मेदारी रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) गोरखपुर को मिली है। आरएमआरसी पहले से ही सहजनवां के ठर्रापार सीएचसी को रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित कर रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे की मंगलवार को वर्चुअल बैठक हुई है। इसकी अध्यक्षता महानिदेशक व स्वास्थ्य सचिव ने की है। बैठक के दौरान ही उत्तर प्रदेश की कुछ और सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की बात कही गई। आरएमआरसी के मीडिया प्रभारी डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि मॉडल रूरल रिसर्च यूनिट (एमआरएचआरयू) के तर्ज पर सीएचसी को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ. अशोक पांडेय ने बताया कि सीएचसी ठर्रापार प्रदेश का पहला ऐसा सीएचसी होगा, जहां पर इलाज के लिए आने वाले हर मरीज और उसके परिवार में होने वाली बीमारियों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। इस काम के लिए आरएमआरसी के 16 स्वास्थ्यकर्मी लगाए जाएंगे। मई में काम शुरू हो जाएगा। इसे लेकर आरएमआरसी और स्वास्थ्य विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पर इलाज के लिए सप्ताह में एक दिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर जाएंगे। आईसीएमआर ने रिसर्च यूनिट में पांच विषयों पर शोध करने की अनुमति भी दी है। इसमें टीबी, निमोनिया, इंसेफ्लाइटिस, पोषण व रेसपिरेटरी वायरल इंफेक्शन शामिल है।

तीन मंजिला होगा सीएचसी ठर्रापार का भवन

सीएचसी ठर्रापार का भवन तीन मंजिला होगा। इसमें ओटी (ऑपरेशन थियेटर), लेबर रूम, ओपीडी रूम, 50 बेड का वार्ड, पैथालॉजी जांच (खून की सभी जांच), रेडियालॉजी जांच (एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed