{"_id":"5ef2238c8ebc3e431314a51d","slug":"rmrc-will-get-antigen-kit-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएमआरसी को तीन दिन में मिल जाएगी एंटीजन किट, 30 मिनट में हो जाएगी कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएमआरसी को तीन दिन में मिल जाएगी एंटीजन किट, 30 मिनट में हो जाएगी कोरोना जांच
Tue, 23 Jun 2020 09:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच अब महज 30 मिनट में होगी। इस किट से गोरखपुर समेत सूबे के आठ शहरों में जांच की व्यवस्था शुरू की गई है। रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर (आरएमआरसी) को तीन दिन के अंदर यह किट मिल जाएगी।
विज्ञापन
इससे हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में जांच हो सकेगी। इस किट को दक्षिण कोरिया की कंपनी के साथ मिलकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने तैयार किया है। आरएमआरसी के निदेशक डॉ. रजनीकांत ने बताया कि यह किट कई मायनों में बेहद खास है।
विज्ञापन
इस किट से जांच में सिर्फ नोजल स्वाब की जरूरत होती है। किट से गांव में भी जांच किया जा सकता है। दिन में 30 डिग्री तापमान में यह किट बेहतर रिजल्ट देती है। किट बनाने का काम गुरुग्राम के मानेसर में चल रहा है। तीन दिन के अंदर किट आरएमआरसी को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
आरटीपीसीआर व सीबीनेट से जांच की जरूरत नहीं
डॉ. रजनीकांत ने बताया कि इस किट से जांच के नतीजे बेहतर हैं। किट से जांच के बाद आरटीपीसीआर और सीबीनेट जांच की जरूरत नहीं होगी। किट की रिपोर्ट अंतिम रिपोर्ट मानी जाएगी। किट मिलने के बाद गोरखपुर व बस्ती मंडल में हॉटस्पॉट एरिया में जांच हो सकेगी। इससे कम्युनिटी में संक्रमण का पता भी आसानी से लग जाएगा।