फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RMRC will do research on patients with O positive group

कोरोना: आरएमआरसी करेगा ओ पॉजिटिव ग्रुप वाले मरीजों पर शोध, जानिए क्या है वजह

Wed, 28 Jul 2021 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Jul 2021 03:08 PM IST
सार

ऐसे ग्रुप के लोग संक्रमित तो हुए लेकिन सबसे कम खतरा उन्हें ही रहा, कई राज्यों में शोध के बाद हुई पुष्टि, जीन मैपिंग के तहत जांची जाएगी उनकी क्षमता।

विज्ञापन
RMRC will do research on patients with O positive group
कोरोना वायरस की जांच। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) कोरोना संक्रमित हुए पूर्वांचल के ओ-पॉजिटिव ग्रुप वाले लोगों पर शोध करेगा। अलग-अलग स्थानों पर हुए शोध में यह बात सामने आई है कि संक्रमित होने वालों में ओ-ब्लड ग्रुप वालों की संख्या बेहद कम रही। जो संक्रमित हुए भी वे गंभीर स्थिति में नहीं पहुंचे। आरएमआरसी की ओर से जीन मैपिंग के द्वारा इसका कारण जाना जाएगा।

विज्ञापन


आरएमआरसी की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. हीरावती ने बताया कि वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की तरफ देश के कई संस्थानों में शोध किया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि कोरोना संक्रमण का शिकार हुए ओ-पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए, जबकि अन्य ब्लड ग्रुप वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं रहा है। पूर्वांचल के मरीजों की स्थिति जानने के लिए ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले मरीजों पर शोध का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


शोध में यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर ओ पॉजिटिव ग्रुप के लोगों को संक्रमण का खतरा कम क्यों रहा है? उनके शरीर की इम्युनिटी किन वजहों से बेहतर रही है। वह कितने दिनों में ठीक हो गए और उन्होंने संक्रमण के दौरान कौन से दवा और क्या खानपान अपनाया। इस बारे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को प्रस्ताव भी भेजा गया है। आईसीएमआर की देखरेख में यह शोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग समूहों के लिए जाएंगे सैंपल
डॉ. हीरावती ने बताया कि इसके लिए अलग-अलग समूह के ठीक हो चुके मरीजों के सैंपल इकट्ठा किए जाएंगे। इसमें युवा,अधेड़ और बुजुर्ग शामिल किए जाएंगे। उनके ठीक होने का समय और एंटीबॉडी की स्थिति भी जांची जाएगी।


विदेशों में भी इस पर हो चुके हैं शोध
डॉ. हीरावती ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के ब्लड ग्रुप को लेकर कई देशों में शोध हो चुके हैं। इसके रिसर्च पेपर भी प्रकाशित हो चुके हैं। इसमें ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लोगों का जिक्र भी किया गया है। इन देशों में फ्रांस, इटली, अमेरिका आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed