{"_id":"5f18501c6676af44491946c9","slug":"riyaz-orthopedic-hospital-seal-on-recruitment-of-corona-patient-without-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना सूचना के कोरोना मरीज भर्ती करने पर रियाज ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल सील, ये मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना सूचना के कोरोना मरीज भर्ती करने पर रियाज ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल सील, ये मिली खामियां
Wed, 22 Jul 2020 08:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
Riaz Hospital
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीज को भर्ती कर इलाज कर और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को न देने पर विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने रियाज ऑर्थोपेडिक हॉस्पिटल को सील कर दिया है। यह कार्रवाई औचक निरीक्षण के दौरान की गई है।
इस बीच टीम को कोविड-19 से संबंधित कई खामियां भी मिली। टीम ने अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर भी सील करते हुए ओपीडी पर रोक लगा दी। भर्ती मरीजों जल्द से जल्द डिस्चार्ज कर सीएमओ को सूचना देने का निर्देश दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक अस्पताल का एक कर्मचारी एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। बिना सूचना के ही भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। तबीयत बिगड़ी तो बुधवार की सुबह फातिमा में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- आसमान में इस दिन दिखेगी मनमोहक आतिशबाजी, हर घंटे नजर आएंगे 15-20 उल्का पिंड
इसकी शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। टीम में नायब तहसीलदार अवधेश प्रसाद, स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनके पांडेय, रतनलाल श्रीवास्तव व मृत्युंजय पांडेय शामिल थे।
ये मिली खामियां...

- कोविड हेल्पडेस्क नहीं था।
- दरवाजे पर सैनिटाइजर व स्क्रीनिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था।
- वार्ड में मरीजों और तीमारदारों की संख्या बहुत ज्यादा थी।
- आइसोलेशन वार्ड मानक के अनुरूप नहीं था।
- बॉयो मेडिकल वेस्ट का प्रबंधन अत्यंत खराब था।
- संक्रमण बचाव के मानकों का अनुपालन नहीं हो रहा था।