फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two brothers who went to bathe in Rapti river drowned

Gorakhpur News: राप्ती नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, एक लापता; तलाश जारी

Thu, 20 Jul 2023 01:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 20 Jul 2023 01:50 PM IST
सार

आदित्य भाई नितेश और मित्र कार्तिक त्रिपाठी के साथ राप्ती नदी के रामघाट पर पहुंचा। आदित्य और नितेश नदी में नहाने चले गए और कार्तिक बाहर बैठ गया। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन
Two brothers who went to bathe in Rapti river drowned
राप्ती नदी में डूबे छात्र आदित्य शुक्ला की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामघाट पर राप्ती नदी में बुधवार को नहाने गए दो सगे भाई डूब गए। एक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा नदी में लापता हो गया। एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांसगांव थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार रघुनाथपुर निवासी रामचंद्र शुक्ल परिजनों के साथ गीडा क्षेत्र के बांसपार में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। वह गीडा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
विज्ञापन


रामचंद्र के तीन पुत्रों में बड़ा बेटा 20 वर्षीय आदित्य शुक्ला गीडा स्थित केआईपीएम में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। मझला बेटा 17 वर्षीय नितेश हाईस्कूल में पढ़ता है। जबकि सबसे छोटा आठ वर्षीय प्रियांशु कक्षा दो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: पैमाइश करने गए कानूनगो और लेखपाल को प्रधान ने पीटा, सरकारी अभिलेख फाड़ने


बुधवार की शाम को आदित्य भाई नितेश और मित्र कार्तिक त्रिपाठी के साथ राप्ती नदी के रामघाट पर पहुंचा। आदित्य और नितेश नदी में नहाने चले गए और कार्तिक बाहर बैठ गया। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

चिल्लाने पर बहरामपुर दक्षिणी निवासी शिव निषाद ने नदी में कूदकर नितेश की जान बचा ली। जबकि आदित्य लापता हो गया। सूचना पर नौसड़ चौकी इंचार्ज अनूप सिंह मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ की टीम से नदी में लापता छात्र की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed