{"_id":"64b82b7218393fd24d088480","slug":"pradhan-beat-kanungo-and-lekhpal-who-went-to-measure-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1793-2023-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: पैमाइश करने गए कानूनगो और लेखपाल को प्रधान ने पीटा, सरकारी अभिलेख फाड़ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: पैमाइश करने गए कानूनगो और लेखपाल को प्रधान ने पीटा, सरकारी अभिलेख फाड़ने
Thu, 20 Jul 2023 01:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:42 PM IST
सार
राजस्व कर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्व कर्मियों और प्रधान में होती बहस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में भटनी के सिसवा गांव में बुधवार शाम जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक व तीन लेखपालों की ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों ने पिटाई कर दी। आरोपियों पर मारपीट करने के अलावा सरकारी अभिलेख फाड़ने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन
पीड़ित राजस्व कर्मियों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान ने राजस्व कर्मियों पर खलिहान की जमीन एक व्यक्ति को देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: देवसिया गांव के पास स्पर बंधे के पास सरयू कर रही कटान
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सलेमपुर के निर्देश पर भटनी के सिसवा गांव में धारा 24 की पैमाइश करने राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल पवन सिंह, श्रीप्रकाश यादव व हरीश भारती गए थे। पैमाइश के दौरान खलिहान की जमीन के सीमांकन को लेकर प्रधान के भाई और लेखपाल पवन में बहस हो गई।
इसे लेकर दोनों ओर से कहासुनी होने लगी। तभी ग्राम प्रधान व उनके लोग कानूनगो और लेखपालों की पिटाई करने लगे। इसके अलावा आरोपियों ने राजस्व कर्मियों का सरकारी अभिलेख फाड़ दिया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से राजस्व कर्मियों ने भाग कर जान बचाई।
इसे भी पढ़ें: राज्य मंत्री के निरीक्षण में अधीक्षक समेत तीन डॉक्टरों के आवास पर मिला ताला, जताई नाराजगी
जानकारी पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। ग्राम प्रधान चंचल शुक्ल ने बताया कि लेखपाल गांव स्थित खलिहान की जमीन एक व्यक्ति को देने का प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर चार दिन पूर्व जिलाधिकारी से मिलकर इन्हें गांव से हटाने की अपील की गई थी। इससे नाराज राजस्व कर्मी पैमाइश के दौरान उनके भाई से भिड़ गए। पूछने पर दुर्व्यवहार करने लगे। मारपीट और अभिलेख फाड़ने का आरोप झूठा है।
इसे भी पढ़ें: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण
वहीं राजस्व कर्मियों ने बताया कि पैमाइश में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स की मांग की गई थी, लेकिन एसओ की ओर से पुलिस बल नहीं होने की बात कही गई। अगर पुलिस कर्मी होते तो मारपीट की घटना नहीं हुई होती। राजस्व कर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण
वहीं राजस्व कर्मियों ने बताया कि पैमाइश में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस फोर्स की मांग की गई थी, लेकिन एसओ की ओर से पुलिस बल नहीं होने की बात कही गई। अगर पुलिस कर्मी होते तो मारपीट की घटना नहीं हुई होती। राजस्व कर्मियों से मारपीट का वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है। एसओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि पैमाइश करने गए राजस्व कर्मियों के साथ मारपीट की शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।