फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revision work started, names can be included in the voter list

Gorakhpur News: पुनरीक्षण कार्य शुरू, मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं नाम

Sat, 28 Oct 2023 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Revision work started, names can be included in the voter list
नौ दिसंबर तक सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, एसडीएम और तहसीलदार लेंगे जायजा
विज्ञापन

नए मतदाताओं का नाम शामिल करने सहित होंगे अन्य कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। हालांकि, पहले दिन कम ही लोग आवेदन देने के लिए बूथों पर पहुंचे। पुनरीक्षण अभियान में 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक नए वोटर बनाने, नाम काटने, संशोधन सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। एक जनवरी 2024 तक 18 साल पूरा करने वाले युवा मतदाता बन सकेंगे।




उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सभी बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का जायजा लेने को कहा गया है। पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए छह दिन (4, 5, 25, 26 नवंबर और 2 और 3 दिसंबर) बूथों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। बूथों पर मतदाता सूची उपलब्ध रहेंगी। एक जनवरी 2024 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले लोगों का नाम शामिल करने के लिए फार्म छह भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed