फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revealed after two and a half years young man killed for grazing animals in field

ढाई साल बाद हुआ खुलासा: खेत में जानवर चरने को लेकर युवक ने की थी हत्या, 50 हजार का इनामी हत्यारा गिरफ्तार

Fri, 01 Apr 2022 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Apr 2022 03:49 PM IST
सार

13 नवंबर 2019 को हरपुर बुदहट के रानीबाग में समुदा निवासी अशोक सिंह (45) की फावड़े से काटकर हत्या की गई थी। विवाद खेत के मेड़ को लेकर व जानवर के फसल चरने को लेकर था। दोनों में इसी को लेकर पुराना रंजिश थी। इसी बात को लेकर अशोक की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Revealed after two and a half years young man killed for grazing animals in field
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के रानीपुर गांव में खेत में जानवर चरने की बात को लेकर एक शख्स की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी 13 नवंबर वर्ष 2019 को हत्याकर फरार हुआ था। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक का नाम अशोक सिंह (45) था व आरोपी का नाम जय प्रकाश यादव है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि फरार होने के बाद आरोपी दिल्ली एनसीआर में रहकर काम करता था। इधर घटना के बाद से ही उसपर 50 हजार का इनाम था। गुरूवार को वह मुकदमें की पैरवी कर वापस दिल्ली जा रहा था तभी उसे सहजनवां के भीटी रावत के पास से दबोच लिया गया। एसटीएफ ने आरोपी को सहजनवां थाने की पुलिस को कस्टडी में दे दिया। जहां से उसे शुक्रवार को जेल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार पता चला कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट के रानीबाग निवासी आरोपी जयप्रकाश यादव पुत्र संतराज दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में रहकर मकान बनवाने का काम करता है। इस सूचना पर दरोगा घनश्याम यादव के नेतृत्व में एक टीम उसकी तलाश में लगी थी लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि वह किसी मुकदमे की पैरवी के संबंध में वकील से मिलने गोरखपुर गया है। जिसके बाद एसटीएफ टीम एनसीआर से गोरखपुर पहुंच गई। यहां से वह अपने वकील से मिलने के बाद दिल्ली भागने के फिराक में था तभी एसटीएफ ने उसे दबोच लिया।

ये है पूरा मामला

13 नवंबर 2019 को हरपुर बुदहट के रानीबाग में समुदा निवासी अशोक सिंह (45) की फावड़े से काटकर हत्या की गई थी। विवाद खेत के मेड़ को लेकर व जानवर के फसल चरने को लेकर था। दोनों में इसी को लेकर पुराना रंजिश थी। हत्या के बाद पुलिस ने अशोक के बेटे आकाश की तहरीर पर संतराज यादव, उनके बेटे उपेंद्र, जयप्रकाश यादव, रूद्र प्रताप, पार्वती के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए हरनही मार्ग जाम किया गया था। जयप्रकाश को छोड़कर सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed