फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Revamped scheme will start before Holi will get better electricity

Gorakhpur News: होली के पहले शुरू हो जाएगी रिवैंप्ड योजना, मिलेगी बेहतर बिजली

Mon, 06 Feb 2023 03:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Feb 2023 03:27 PM IST
सार

रीवैंप्ड के तहत मंडल में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार किया जाएगा। शहर के एलटी( लो वोल्टेज) की लाइन के ट्रांसफार्मरों पर किलो वोल्ट एंपियर रिएक्टर( कीवीएआर, कैपेसिटर बैंक ) लगाया जाएगा। शहर के चारों खंड में कुल 716 किलोमीटर तक एरियर बंडल्ड केबल(एबीसी) लगेगा।

विज्ञापन
Revamped scheme will start before Holi will get better electricity
विद्युत ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार की रिवैंप्ड ( पुनरोत्थान वितरण योजना) मार्च से शुरू हो जाएगी। लेजर पावर फर्म को इस काम का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें लगभग 373 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इसमें ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना, नए ट्रांसफार्मर लगाना, बिजली घर की क्षमता वृद्धि, एबीसी केबल बिछाना, ट्रांसफार्मरों में कैपिसिटर बैंक लगाना समेत अन्य काम किए जाएंगे। पहला चरण शहरी मंडल में होगा। साथ ही धीरे धीरे ग्रामीण, कुशीनगर, महाराजगंज और देवरिया जिले में भी तय काम करवाए जाएंगे।

विज्ञापन


रिवैंप्ड के तहत मंडल में बिजली व्यवस्था में काफी सुधार किया जाएगा। शहर के एलटी( लो वोल्टेज) की लाइन के ट्रांसफार्मरों पर किलो वोल्ट एंपियर रिएक्टर( कीवीएआर, कैपेसिटर बैंक) लगाया जाएगा। शहर के चारों खंड में कुल 716 किलोमीटर तक एरियर बंडल्ड केबल(एबीसी) लगेगा। वंही, इन्हीं चारों खंडों में 1852 किलोमीटर तक आर्मड केबल ( भूमिगत केबल) बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन


इससे फायदा होगा कि तार में कटिया लगाकर बिजली चोरी की घटना कम हो सकेगी। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 188 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसमें 100, 250 और 400 केवीए की क्षमता के ट्रांसफार्मर होंगे। इन्हें चारों खंडों के अलग अलग क्षेत्रो में लगाया जाएगा। इसके अलावा शहर के बिजली घरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसमें रूस्तमपुर बिजली घर, रानीबाग, नार्मल, तारामंडल, लोहिया इंक्लेव, लालडिग्गी, धर्मशाला, यूनिवर्सिटी,सर्किट हाउस, दुर्गाबाड़ी, इंडस्ट्रियल इस्टेट, राजेंद्र नगर, मोहद्दीपुर समेत अन्य कुछ बिजली घरों को उच्चीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने बताया कि लेजर पावर को रिवैंप्ड का काम करना है। टीम आ गई है, सर्वे भी शुरू कर दिया है। जल्द ही काम शुरू कर तय समय के भीतर खत्म करवाया जाएगा। इससे शहरी उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिलेंगी।

तीन बिजली घरों की क्षमता भी बढ़ेगी शहर के 3 बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी। राप्तीनगर न्यू बिजली घर में 5 एमवीए को दोनों ट्रांसफार्मर बदल कर 10-10 एमवीए, टाउनहाल में 10 एमवीए के साथ 5 एमवीए का एक और ट्रांसफार्मर लगेगा। रानीबाग में 15 एमवीए का बदल कर 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

सर्वे शुरू, मार्च से शुरू हो जाएगा काम
लेजर पावर के मंडल प्रभारी वीएल यादव ने बताया कि ये काम शीर्ष प्राथमिकता में है। सर्वे की टीम आ चुकी है। अलग अलग शिफ्ट में सर्वे भी शुरू हो गया है। खंड के अभियंताओं के साथ सर्वे पूरा कर फिर काम शुरू किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में, होली त्योहार से पहले काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed