मामूली बात से नाराज रिटायर्ड इंजीनियर ने पत्नि को उतारा मौत के घाट, पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरी गांव में सेवानिवृत्त अवर अभियंता ने पत्नी को चारपाई के पावा से पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी जयकरन को हिरासत में ले लिया। एसपी हेमराज मीणा, सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह ने मौके पर जाकर पूछताछ की। गीता की बेटी अर्पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जयकरन उत्तराखंड में निर्माण निगम में जूनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनकी पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। दो बेटे परिवार के साथ गांव में रहते हैं। रिटायर होने के बाद जयकरन ने लखनऊ में रहते हुए 2015 में 46 वर्षीय गीता से प्रेम विवाह कर लिया। गीता की पहले शादी हो चुकी थी और पहले पति एक बेटी अर्पिता भी थी।
संपत्ति विवाद में हत्या
दूसरी पत्नी और बेटी को लेकर जब जयकरन पैतृक गांव कप्तानगंज के कटरी आए तो पहली पत्नी के बेटे और परिवार के अन्य सदस्य विरोध करने लगे। इसके बाद दूसरा मकान बनवाकर गीता को उसमें रख दिया। गांव में अर्पिता व परिवार के अन्य सदस्य जयकरन रहते थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गीता और अर्पिता में झगड़ा हो रहा था। इससे परेशान जयकरन ने पास में पड़ी चारपाई का पावा उठाकर गीता पर प्रहार कर दिया। इससे उसने दम तोड़ दिया। अर्पिता का कहना है कि वह मां से मिलने गई तो उसे खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। कमरे से पिता जयकरन भागते दिखे।
सूचना पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज हरे कृष्ण उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पति जयकरन गौड़ को हिरासत में ले लिया।