फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Residential and commercial area to be developed near Kalesar zero point

गोरखपुर: कालेसर जीरो प्वाइंट के पास विकसित होगा आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र, गीडा प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 01:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 01:35 PM IST
सार

मंगलवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कमिश्नर ने उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Residential and commercial area to be developed near Kalesar zero point
गोरखपुर का कालेसर चौराहा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कालेसर जीरो प्वाइंट के पास आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। प्रथम चरण में करीब 70 एकड़ जमीन के विकास संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल ने इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को आयुक्त सभागार में कमिश्नर रवि कुमार एनजी की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान कमिश्नर ने उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। गीडा सीईओ ने कहा कि गीडा में औद्योगिक विकास के लिए कई काम किए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र गीडा में सीईटीपी (कॉमन एफ्युलेंट ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना के लिए 92.34 करोड़ की डीपीआर एनएमसीजी (नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा) को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना संबंधी योजना भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय को भेजी जा चुकी है। कमिश्नर ने कहा कि यह शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इसे जल्द पूरा किया जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के जर्जर तारों को ठीक करने के साथ ही टेढ़े बिजली के खंभों को सीधा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष दीपक कारीवाल ने कहा कि गीडा सेक्टर-13 और 15 में नेशनल हाइवे के डिवाइडर पर काफी कट हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। साथ ही उन्होंने उद्योग बंधु की बैठक शाम पांच बजे से किए जाने की मांग की। कमिश्नर ने इसमें सहमति जताई। बैठक में गीडा सीईओ समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं आरएन सिंह समेत कई उद्यमी मौजूद रहे।
 

उपायुक्त उद्योग कुशीनगर के वेतन पर रोक

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2021-22 की प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मंडल में 312 लक्ष्य के सापेक्ष 285 आवेदन बैंकों  द्वारा स्वीकृत तथा बैंकों द्वारा 161 को ऋण वितरित किया गया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 311 लक्ष्य के सापेक्ष 218 आवेदनपत्र स्वीकृत तथा बैंकों द्वारा 138 को ऋण वितरित किया गया है। इसमें प्रगति काफी कम पाए जाने पर कमिश्नर ने उपायुक्त उद्योग कुशीनगर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा कि बैंकर्स शासकीय योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों का समयबद्ध ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करें, पत्रावलियां अनावश्यक लंबित नहीं होनी चाहिए।

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों को जल्द निपटाएं
कमिश्नर ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों का निस्तारण समय से हो जाना चाहिए। समीक्षा के दौरान पाया गया था कि गोरखपुर में 27 नवंबर तक निवेश मित्र पोर्टल पर एकल मेज व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित समय सीमा के उपरांत विभिन्न विभागों के कुल 15 मामले लंबित हैं। महराजगंज में एक, देवरिया में तीन तथा कुशीनगर में एक मामले लंबित पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed