फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Reputation in front of BJP and opposition for gorakhpur seats

UP Election 2022: गोरखपुर की इन सीटों पर भाजपा के सामने प्रतिष्ठा, विपक्ष के सामने वजूद बचाने की

Thu, 13 Jan 2022 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jan 2022 02:46 PM IST
सार

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगियों को बड़ी सफलता मिली थी। गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों में से सहयोगी दलों के साथ 37 सीटें जीतीं थीं।

विज्ञापन
Reputation in front of BJP and opposition for gorakhpur seats
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती-गोरखपुर मंडल में भाजपा के लिए अपनी प्रतिष्ठा और विपक्ष के सामने अपना वजूद बचाने की चुनौती है। दोनों मंडलों में विधानसभा की 41 सीटें हैं। इसमें से 37 सीटों पर भाजपा व सहयोगी दलों का कब्जा है। चार सीटें विपक्ष के पास हैं। अब सबका ध्यान आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों पर रहेगा।

विज्ञापन


गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव छठवें चरण में होना है। इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। साल 2017 के चुनाव में इस मंडल से भाजपा को अभूतपूर्व सफलता मिली थी। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में विपक्ष का खाता नहीं खुल सका था। सभी 13 सीटें भाजपा ने जीत ली थीं। गोरखपुर मंडल के चार जिलों में विपक्ष को चार सीटें मिल सकी थीं। गोरखपुर में विधानसभा की नौ सीटें हैं।
विज्ञापन


चिल्लूपार विधानसभा सीट से बसपा के विनय शंकर तिवारी (अब सपा में आ गए) जीते थे। आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इसी तरह देवरिया, महराजगंज व कुशीनगर की एक-एक सीट विपक्ष के खाते में गई थी। कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चुनाव जीता था, लेकिन दूसरे जिलों में खाता नहीं खुल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन जिलों की सीटें

गोरखपुर
गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवां, पिपराइच, कैंपियरगंज, बांसगांव (सुरक्षित), खजनी (सुरक्षित), चिल्लूपार व चौरीचौरा।

सिद्धार्थनगर
शोहरतगढ़, कपिलवस्तु (सुरक्षित), बांसी, इटवा व डुमरियागंज

बस्ती
कप्तानगंज, रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा (सुरक्षित) व हर्रैया।

संतकबीरनगर
मेंहदावल, खलिलाबाद व धनघटा (सुरक्षित)

महराजगंज
फरेंदा, नौतनवां, सिसवा, महराजगंज (सुरक्षित) व पनियरा।

कुशीनगर
खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा व रामकोला (सुरक्षित)।

देवरिया
रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपाररानी, सलेमपुर (सुरक्षित) व बरहज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed