फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   report of people coming in contact with couple came negative

गोरखपुर: दंपती के संपर्क में आने वाले लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, हर दिन हो रहे तीन से चार हजार जांच

Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 01 Jan 2022 11:05 AM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन तीन से चार हजार सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं।

विज्ञापन
report of people coming in contact with couple came negative
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमित दपंती के संपर्क में आने वाले 12 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बीच विभाग ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल के पास बने निशुल्क कोरोना जांच सेंटर पर प्रतिदिन 250 से अधिक लोग जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में एक्टिव केस केवल चार हैं। संक्रमित दंपती स्वस्थ हैं। होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम उन पर नजर रखे है। उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन्हें सलाह दी गई है कि एक सप्ताह तक होम आइसोलेशन में रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिदिन तीन से चार हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इनमें से 95 प्रतिशत सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। अब तक रिपोर्ट निगेटिव मिल रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से प्रतिदिन तीन से चार हजार सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। चार लोगों का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए केजीएमयू भेजा गया है। दो-तीन दिनों में रिपोर्ट आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क कराएं जांच

सीएमओ ने बताया कि जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना की निशुल्क करा सकते हैं। इन केंद्रों पर एंटीजन जांच की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा इन्ही केंद्रों से आरटीपीसीआर के लिए भी सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed