फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Removed poles being used for occupation in Gorakhpur

जाम के निजात के इंजताम:गोरखपुर में कब्जों के लिए इस्तेमाल हो रहे पोल हटाए,बाल विहार-गोलघर के लिए खोजी पार्किंग

Thu, 28 Dec 2023 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Dec 2023 11:37 AM IST
सार

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि तीन जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। अगर इन जगहों पर पार्किंग हो जाए तो शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

विज्ञापन
Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोलघर गणेश चौक के पास रोड से पोल हटाते नगर निगम कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जाम की वजह बनने वाली सड़कों पर कब्जों के लिए इस्तेमाल हो रहे खंभों को हटाने की कवायद बुधवार को शुरू कर दी गई। गणेश चौक से लेकर गोलघर, कचहरी चौक तक चार पोल हटाए। उधर, एडीजी अखिल कुमार ने गोलघर, इंदिरा बाल विहार रोड, आंबेडकर चौक तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तीन जगहों को सरकारी जमीन पाते हुए वहां पार्किंग का सुझाव दिया है, ताकि जाम की समस्या खत्म की जा सके।

विज्ञापन


शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने की अमर उजाला की मुहिन पर पुलिस-प्रशासन ने भी कमर कस ली है। कई बड़े फैसलों के बाद अब एडीजी ने एसपी ट्रैफिक श्यामदेव को नगर निगम से तालमेल कर पार्किंग के लिए पहल करने का निर्देश दिया है। खबर है कि इंदिरा बाल विहार रोड से भी ठेले वालों को हटा दिया गया और बेतरतीब खड़े 850 वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से पुलिस और नगर निगम की टीम अभियान चलाकर अतिक्रमण हटा रही है, लेकिन अब भी खंभों की आड़ में अतिक्रमण बरकरार है। ऑटो, ई-रिक्शा के लिए पार्किंग न होने की वजह से जाम की समस्या सामने आ जाती है। इंदिरा बाल विहार और गोलघर में एडीजी खुद पहुंचे तो बुधवार को भी वही हाल था, जो पिछले दिनों कार्रवाई के पहले था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: डॉक्टर समेत तीन लोग घर में ही क्वारंटीन, जुटाई जा रही जानकारी
 

Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोलघर में अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।

एडीजी के मुताबिक, आंबेडकर चौराहा के पास स्थित विशाल मेगा माॅर्ट के आगे सड़क के किनारे जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड कार्यालय के बगल में बहुत बड़े क्षेत्रफल की जमीन खाली है, जो सरकारी जमीन प्रतीत हो रही है।

इसी प्रकार इंदिरा बाल विहार चौराहा के पास ज्ञान ज्योति विद्यालय के सामने भी काफी खाली जमीन है और चौराहे के दूसरी तरफ भी बड़े क्षेत्रफल में सरकारी जमीन खाली है। यदि उपरोक्त खाली जमीनों पर वाहनों की पार्किंग कराए जाने की व्यवस्था की जा सके तो काफी हद तक गोलघर की तरफ आने-जाने वाले आम लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: महराजगंज में हादसा: भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन छत, तीन की मौत, नौ घायल

Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोरखपुर में अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।

14 ठेले वालों को मुख्य मार्ग से हटाया गया
इंदिरा बाल विहार पर एक साइड में सड़क पर ही लगे 14 ठेले वालों को हटा दिया गया है। इन सभी को दूसरी जगह खाली पड़ी सरकारी जमीन पर काम करने को पुलिस ने कहा है, ताकि जाम में लोगों की गाड़ी न फंसने पाए।

यातायात पुलिस चौराहे के साथ ही अतिक्रमण भी देखें
शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक श्यामदेव ने पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान यातायात निरीक्षक, उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को यातायात व्यवस्था के संचालन में आ रही कमियों को दूर करने के संबंध में जानकारी दी गई। शहर में यातायात व्यवस्था कैसे समुचित ढंग से चलती रहेगी, आने वाले नए साल में यातायात को सुचारू बनाने को लेकर मंथन किया गया। एसपी ने कहा कि चौराहे पर ड्यूटी के दौरान यातायात पुलिस वहां पर ठेले वाले कब्जा न करें, इसका ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें: कोहरे के चक्रव्यूह में फंसी ट्रेंनें, वैशाली-गोरखधाम सब देर से आईं

एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार ने कहा कि तीन जगहों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। अगर इन जगहों पर पार्किंग हो जाए तो शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इसके लिए एसपी ट्रैफिक को नगर निगम से तालमेल कर कार्रवाई को कहा गया है।
 

Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोरखपुर में अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।

विजय चौक रोड...बैंकरोड...टाउनहाल में भी चलने को महज 10 फीट ही सड़क
गोलघर प्रमुख बाजार ही नहीं, गणेश चौक से विजय चौक रोड, बैंक रोड और टाउनहाल में भी लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है। सड़क से आगे बढ़कर लगे खंभे की आड़ में लोगों ने पार्किंग बना ली है। वहीं, दुकानदारों ने फुटपाथ पर आगे बढ़कर दुकानें लगा दी हैं। इस वजह से कहीं पर 30 फीट की सड़क कहीं 10 तो कहीं 20 फीट चलने के लिए बची है, जिस वजह से जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में बढ़ा तापमान...किसान-व्यापारी सभी परेशान

Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोरखपुर में अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।

विजय चौक रोड : ट्रांसफाॅर्मर..खंभे की आड़ में पार्किंग, फुटपाथ पर कब्जा
गणेश चौक से विजय चौक तक ट्रांसफाॅर्मर, खंभे की आड़ में पार्किंग बना दी गई है तो वहीं फुटपाथ पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। गणेश चौक से विजय चौक की ओर जैसे बढ़ेंगे दाहिने साइड में ट्रांसफाॅर्मर लगा है, जिसके आड़ में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। थोड़ा सा आगे बढ़ने पर ही पान की दुकान से लेकर चौथी कपड़े की दुकान तक सड़क ही पार्किंग बन जाती है और फिर चलने के लिए महज 10 फीट की सड़क बचती है। इसके आगे भी एक कपड़े की दुकान है, जो अपने कीमती सजावट के सामान को ही फुटपाथ पर सजा दिए हैं और दूसरे साइड में देखेंगे तो फुटपाथ बचा ही नहीं है। फिर यही से अतिक्रमण का जो सिलसिला शुरू होता है वह विजय चौक तक नजर आएगा। बीच में यूनाइटेड टाकीज के बाहर अंग्रेजों के जमाने का चिमनीनुमा खंभा खड़ा है, जिसकी आड़ में ठेले वालों ने कब्जा जमा लिया है। इसके आगे दोनों ही साइड की कोई ऐसी दुकान नहीं बची है, जहां पर दुकानदारों ने अपने सामान को आगे बढ़ाकर न लगाया हो। विजय चौक पर ही समोसे की एक दुकान है, जिसके बाहर खरीदारों की बाइक खड़ी हो जाती है और चौराहे का मुहाना बंद हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: कल रात 12 बजे से बंद रहेगा लखनऊ हाईवे, पीएम के आगमन पर सतर्कता
 

Removed poles being used for occupation in Gorakhpur
गोरखपुर में अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला।
बैंक रोड से टाउनहाल पर भी अतिक्रमण... दुकान के बाहर सजे हैं सामान
अब विजय चौक से बैंक रोड और फिर वहां से टाउनहाल होते हुए गोलघर की ओर आने वाली सड़क का भी यही हाल है। विजय चौक से बैंक रोड पर आगे बढ़ते ही बाईं तरफ ट्रांसफाॅर्मर सड़क पर ही है, जिसके आड़ में पार्किंग होती है। फिर आगे बढ़ने पर एक लाइन से पार्किंग और पोल के आड़ में कब्जा जमा लिया गया है। इस रोड से रुपये बदलने वाले और बेल्ट बेचने वाले हटा दिए गए हैं, लेकिन अब भी बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से वाहन रफ्तार नहीं भर पा रहे हैं। वहीं, अग्रसेन चौराहे पर पहुंचे ही एक ट्रांसफाॅर्मर लगा है, वहां पर भी पार्किंग की वजह से चौराहों का मुहाना खराब हो गया है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता की फ्लाइट निरस्त, दिल्ली की ढाई घंटे देरी से भरी उड़ान

इसके बाद दोनों साइड टाउनहाल तक जितनी भी कुर्सी-मेज की दुकानें हैं, सभी ने आगे बढ़कर कब्जा जमा लिया है। कुर्सी को सड़क के फुटपाथ पर सजाया जाता है। इसके बाद चलने के 12 फीट से ज्यादा की सड़क नहीं बचती है और लोगों को जाम में फंसना पड़ता है। यहां से थोड़ा और आगे बढ़ने पर टाउनहाल तिराहा पर ही दुकानों के सामने के गलियारों में कब्जा है और इसके आगे पार्किंग हो गई है। बड़े होटल के आगे बढ़ने पर चौराहे से पहले बाईं तरफ सड़क से पांच फीट आगे बढ़कर बिजली का खंभा लगाया गया है, जिस वजह से रास्ता अवरुद्ध है और लोग पार्किंग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed