Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relief came when the sun shone, the weather will remain clear for two days from today.

Gorakhpur News: धूप खिली तो मिली राहत, आज से दो दिन साफ रहेगा मौसम

Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Relief came when the sun shone, the weather will remain clear for two days from today.
- करीब एक महीने बाद ग्रीन जोन में आएगा जनपद
विज्ञापन


- शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 व अधिकतम 17.5 डिग्री दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। करीब एक महीने तक लगातार सितम ढाने के बाद मौसम का रुख शनिवार से बदल सकता है। शुक्रवार को धूप खिलने से लोगों को बड़ी राहत मिली। संभावना है कि शनिवार से दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। करीब एक महीने बाद मौसम विभाग ने गोरखपुर जनपद को शीतलहर और कोहरे के लिहाज से ग्रीन जोन में रखा है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम व अधिकतम दोनों तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि जनपद में कोहरे या शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। शनिवार व रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed