फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Relatives also increased distance from Murtaza family

Gorakhnath Mandir Attack: रिश्तेदारों ने भी बढ़ाई मुर्तजा के परिवार से दूरी, घर पर पसरा सन्नाटा

Wed, 01 Feb 2023 12:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Feb 2023 12:14 PM IST
सार

मुर्ताजा दो भाई बहन में छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पकड़े जाने के बाद पिता ने बताया था कि अप्रैल 2018 में मुर्तजा की शादी गाजीपुर में तय हुई थी। लेकिन, शादी के दिन तबीयत खराब होने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद 2020 में जौनपुर में शादी हुई।

विज्ञापन
Relatives also increased distance from Murtaza family
आतंकी मुर्तजा के घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद रिश्तेदारों ने भी दूरी बना ली है। सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन मंगलवार को भी घर पर सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोस में स्थित चाचा के नर्सिंग होम में भी सिर्फ भर्ती मरीजों के तीमारदार ही आ जा रहे थे। वह भी गेट खोलने के साथ बंद कर दे रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एटीएस की जांच में यह सामने आ चुका है कि मुर्तजा जिहाद की नर्सरी तैयार करना चाहता था। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले तक मुर्तजा ने कई बैंक खातों में रुपये भेजकर फंडिंग मुहैया कराई थी।
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला है कि मुर्तजा ने डालर से विदेशी सिम खरीदा था, जिसका इस्तेमाल वह प्रतिबंधित वेबसाइट्स को सर्च करने में किया करता था। नौकरी के दौरान जो भी पैसे जुटाए, उसे जिहाद की नर्सरी तैयार करने में ही खर्च कर दिया है। नेपाल के बैंक खातों के जरिए करीब आठ लाख रुपये सीरिया के अलग-अलग बैंक खातों में भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पेपल से रुपये भेजता था मुर्तजा

अहमद मुर्तजा अब्बासी लोगों को पैसे भेजने के लिए पेपल एप का इस्तेमाल करता था। कई अंतरराष्ट्रीय बैंक इस एप के माध्यम से विश्व में कहीं भी रुपये भेजने की सुविधा देते हैं।

तलाकशुदा पत्नी बोली थी, बेहद कट्टर है मुर्तजा, इसलिए छोड़ा
अहमद मुर्तजा अब्बासी के पकड़े जाने के बाद उसके ससुर और पत्नी से भी एटीएस ने पूछताछ की थी। उस समय पत्नी सलमा ने बताया था कि मुर्तजा बहुत धार्मिक और कट्टरपंथी किस्म का इंसान है। उसके ख्याल उससे अलग थे। इसीलिए तलाक दे दिया। उसका रिश्ता कभी भी अच्छा नहीं था। सलमा ने यह भी बताया था कि वह जामनगर से जब लौटी थी, उसके बाद से कभी भी मुर्तजा से नहीं मिली थी।

 

पहले टूटी थी शादी फिर सगाई
मुर्ताजा दो भाई बहन में छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पकड़े जाने के बाद पिता ने बताया था कि अप्रैल 2018 में मुर्तजा की शादी गाजीपुर में तय हुई थी। लेकिन, शादी के दिन तबीयत खराब होने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद 2020 में जौनपुर में शादी हुई। उसकी दिमागी हालत ठीक न होने की वजह से यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। यह भी सामने आई थी कि मुर्तजा ने पत्नी सलमा को फोन पर ही तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed