{"_id":"66b93624e39b7e61d50f2b05","slug":"registry-of-valuable-land-was-done-fraudulently-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-650855-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धोखाधड़ी कर कीमती जमीन की करा ली रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धोखाधड़ी कर कीमती जमीन की करा ली रजिस्ट्री
Mon, 12 Aug 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर एम्स पुलिस ने दर्ज किया जालसाजी और गबन का केस
85.50 लाख की जगह महज 29 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराने का आरोप
पीड़ित महिला का आरोप, रजिस्ट्री के बाद सदमे से हो चुकी है पति की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स इलाके के रुद्रापुर में कीमती जमीन को धोखाधड़ी कर रजिस्ट्री कराने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जालसाज ने 85.50 लाख में जमीन का एग्रीमेंट कराकर बाद में धोखाधड़ी कर 29 लाख में ही जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। पीड़ित महिला ने एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि इस सदमे से उसके पति की मौत हो चुकी है। एसएसपी के निर्देश पर एम्स पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, जानमाल की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कुसम्ही बाजार निवासी पानमति पत्नी स्वर्गीय कतवारू ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी रुद्रापुर में 22.5 डिसमिल जमीन का 27 दिसंबर 2021 को खजनी इलाके के असौजी बाजार निवासी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव जो वर्तमान में सूरजकुंड में रहता है, ने 85.50 लाख रुपये में उनके पति से एग्रीमेंट कराया था। उसने रुपये होने पर रजिस्ट्री कराने की बात कही।
16 अप्रैल 2022 को अश्वनी उनके पति को चौरीचौरा तहसील ले जाकर जमीन रजिस्ट्री का दबाव बनाने लगा। बिना रुपये लिए रजिस्ट्री नहीं करने की बात पर उसने एचडीएफसी बैंक असुरन चौक, का छह चेक दिया जो 59 लाख का था। उनके मना करने पर जबरन रजिस्ट्री करवा ली। बाद में बैनामा का पेपर मिला तो केवल 29 लाख रुपये लिखा था।
विज्ञापन
इस सदमे से 14 नवंबर 2022 को उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद वह रुपये मांगने पर जानमाल की धमकी भी दे रहा है।
-- --
एम्स थाने में सुलहनामा के बाद भी मुकरा
पीड़िता ने बताया कि 9 फरवरी 2024 को एम्स थाने के जगदीशपुर चौकी पर सुलहनामा कर तीन माह में रुपये देने की बात कही गई। तीन माह बीतने के बाद भी वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। एसएसपी ने जांच के बाद एम्स पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया।