{"_id":"6a724bbf55424e4f420f83eb","slug":"registration-for-mla-sports-competition-begins-apply-online-and-offline-gorakhpur-news-c-206-1-go11002-182702-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए पंजीकरण शुरू, ऑनलाइन व आफलाइन करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विधायक खेल स्पर्धा के लिए पंजीकरण शुरू, ऑनलाइन व आफलाइन करें आवेदन
विज्ञापन
कुश्ती, कबड्डी के साथ बैडमिंटन व जूडो भी शामिल
तीन श्रेणियों में दिया गया इस बार दांव पेंच दिखाने का मौका
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा की तर्ज पर शुरू विधायक खेल स्पर्धा के पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन व आफलाइन दोनों मोड में शुरू की गई है। इस बार की स्पर्धा में कुश्ती, कबड्डी जैसे ग्रामीण क्षेत्रों के खेल के साथ साथ जूडो व बैडमिंटन भी शामिल किए गए हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा की तर्ज पर 2025 से विधायक खेल स्पर्धाओं का आयोजन शुरू किया गया। बीते सत्र जनपद में इसे युवा कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। 2026 के लिए अभी आयोजन तिथि नहीं तय हुई। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं।
आफलाइन आवेदन जिला स्टेडियम से कर सकते हैं। इस बार तीन श्रेणी में खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। सब जूनियर वर्ग में 16 वर्ष से कम आयु वाले तो जूनियर वर्ग में 20 से कम आयु के युवा पंजीकरण करा सकते हैं। सीनयर वर्ग 20 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए है। इस बार कुश्ती, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वालीबॉल, भारोत्तोलन, फुटबॉल व जूडो खेल के लिए पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
विधायक खेल स्पर्धा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया युवा साथी पोर्टल पर प्रारंभ है। इच्छुक युवा पंजीकरण करा सकते हैं।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज।