फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Recruitment will be held for 1,705 Anganwadi worker and helper positions.

Gorakhpur News: 1705 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती

Tue, 13 Oct 2026 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Recruitment will be held for 1,705 Anganwadi worker and helper positions.
गोरखपुर। बाल विकास व सेवा पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 1705 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोरखपुर मंडल में कुल 881 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 824 सहायिकाओं के पद रिक्त हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच से बढ़ाकर अब 15 अक्तूबर कर दी गई है।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच की जाएगी। जांच के बाद मेरिट के आधार पर उनका चयन होगा। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार, आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट पास रखी गई है। हालांकि, उनकी मेरिट परास्नातक की योग्यता पर तय की जाएगी। दोनों पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक को उसी ग्राम पंचायत या वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed