फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Received approval of Phase-1 of Gorakhpur Metro Light Rail Project

खुशखबर: गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट के फेज-1 का मिला अप्रूवल, सीएम योगी ने दी बधाई

Wed, 01 Dec 2021 04:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Dec 2021 04:01 PM IST
सार

सरकार गोरखपुर में लाइट मेट्रो चलाना चाहती है। इसके लिए पिछले दिनों गोरखपुर को महानगर घोषित किया गया। कम आबादी के कारण यह शहर उस दायरे में नहीं आ पा रहा था।

विज्ञापन
Received approval of Phase-1 of Gorakhpur Metro Light Rail Project
गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में लाइट मेट्रो के संचालन की दिशा में तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में 'गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट' के फेज-1 हेतु अप्रूवल मिल गया है। यह जानकारी बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर साझा की है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार भी प्रकट किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि गोरखपुर में मेट्रो सेवा आरंभ करने की प्रक्रिया तीव्र गति से बढ़ रही है। इसी कड़ी में पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की बैठक में 'गोरखपुर मेट्रोलाइट रेल प्रोजेक्ट' के फेज-1 हेतु अप्रूवल मिल गया है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार आभार जताया है।
विज्ञापन




गोरखपुर में तीन बोगियों वाली लाइट मेट्रो को दौड़ाने की तैयारी है। राइट्स व लखनऊ रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन कर शासन को भेज दिया है। राज्य सरकार के बजट में भी गोरखपुर और वाराणसी में मेट्रो के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही गोरखपुर मेट्रो के प्रस्ताव को केंद्र से भी हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो रूट पर होंगे कुल 14 स्टेशन
डीपीआर के मुताबिक, शहर में 4589 करोड़ रुपये की लागत से तीन बोगियों (कार) वाली मेट्रो दौड़ेगी। इसके लिए दो रूट तय किए गए हैं। पहला रूट 15.14 किमी लंबा होगा, जो श्यामनगर (बरगदवां के पास) से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तक का होगा। इस पर कुल 14 स्टेशन होंगे। दूसरा रूट गुलरिहा से शुरू होकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज, असुरन चौक, धर्मशाला, गोलघर, कचहरी चौराहा होते हुए नौसड़ तक जाएगा। यह 12.70 किमी लंबा रूट है, जिसपर 12 स्टेशन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed