Gorakhpur News: रक्षामंत्री से मिले रवि किशन, एयरपोर्ट विस्तार के लिए जताया आभार
सांसद रवि किशन ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने 42 एकड़ जमीन दी है। इससे गोरखपुर एयरपोर्ट का और विस्तार होगा। उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। कई जहाजों को पार्क करने में आसानी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला ने बृहस्पतिवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। सांसद ने रक्षा मंत्रालय द्वारा एयरपोर्ट विस्तार के लिए दी गई जमीन के लिए आभार जताया।
सांसद रवि किशन ने कहा कि रक्षामंत्री से मुलाकात के दौरान गोरखपुर में हो रहे तीव्र विकास की चर्चा हुई। रक्षामंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में गोरखपुर सहित पूरे प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आगे विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।
सांसद रवि किशन ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए रक्षा मंत्रालय ने 42 एकड़ जमीन दी है। इससे गोरखपुर एयरपोर्ट का और विस्तार होगा। उड़ानों की संख्या बढ़ेगी। कई जहाजों को पार्क करने में आसानी होगी।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। यहां अनेक औद्योगिक इकाइयां विकसित हो रही है। पर्यटकों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में यहां वायुसेवा और बढ़ाने की जरुरत है। एयरपोर्ट का विस्तार होने से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल का विकास और बढ़ेगा।
केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद, जल्द शुरू होगा सोनौली फोरलेन का निर्माण कार्य
सदर लोक सभा सीट से सांसद रवि किशन शुक्ल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गोरखपुर एवं उसके आस-पास सड़क सेवाओं का और विस्तार करने की मांग की। उन्होंने गोरखपुर से सोनौली और गोरखपुर रिंग रोड केंद्रीय मंत्री ने उन्हें अवगत कराया कि (उत्तर पूर्वी भाग) के निर्माण पर भी चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बताया कि 2562 करोड़ की लागत से गोरखपुर-सोनौली फोरलेन मार्ग का निर्माण होगा। इसके लिए कार्य निविदा प्राप्त कर आवंटन किया जा चुका है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसी तरह गोरखपुर रिंग रोड परियोजना में चार लेन ग्रीन फिल्ड सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। यह कार्य भी जल्द ही आवंटित कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।