{"_id":"6ac568c99fb544724e0d23b7","slug":"ration-cardholders-will-get-seating-and-drinking-water-facilities-at-annapurna-buildings-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1476552-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अन्नपूर्णा भवनों में राशन कार्डधारकों को मिलेंगी बैठने व पेयजल की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अन्नपूर्णा भवनों में राशन कार्डधारकों को मिलेंगी बैठने व पेयजल की सुविधाएं
Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को हाईटेक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में शासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 के बीच निर्मित और संचालित सभी अन्नपूर्णा भवनों में राशन कार्डधारकों के लिए बैठने और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए 16 लाख 57 हजार 500 रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन पर मानकों के अनुरूप ग्लो-साइन बोर्ड, सीमेंटेड बेंच और पेयजल कंटेनर की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक भवन पर ग्लो साइन बोर्ड के लिए 13,500 रुपये और लाभार्थियों के बैठने के लिए चार सीमेंटेड बेंच पर 10,000 रुपये तक खर्च किए जाएंगे। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए 20 लीटर क्षमता का स्टील कंटेनर करीब 2,000 रुपये की लागत से उपलब्ध कराया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में 65 अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो गए हैं। शासन के मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।