{"_id":"6130afa58ebc3e7a1211f6be","slug":"rating-of-departments-make-campus-clean-under-green-campus-clean-campus-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: कैंपस को साफ-सुथरा बनाने वाले विभागों की बनेगी रेटिंग, कुलपति ने बनाई है खास कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: कैंपस को साफ-सुथरा बनाने वाले विभागों की बनेगी रेटिंग, कुलपति ने बनाई है खास कमेटी
Thu, 02 Sep 2021 04:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:34 PM IST
सार
ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस के तहत कुलपति के निर्देश पर बनी कार्ययोजना।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस योजना’ के तहत अब विभागों की समीक्षा होगी। इसके लिए कुलपति ने एक कमेटी बनाई है, जो विभागों की रेटिंग तैयार करेगी। उसी के आधार पर टॉप पर रहने वाले विभागों को पुरस्कृत किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर को हरा-भरा करने के साथ ही सफाई को लेकर कार्ययोजना तैयार की है। जिसके मुताबिक परिसर को प्लास्टिक व बैनर फ्री जोन भी बनाने का निर्णय लिया गया है। परिसर में प्लास्टिक ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। कहीं भी बैनर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी परिसर का मुआयना करेगी। विभाग के कचरे को पहले ही एकत्र करके जैविक खाद तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए दो मशीनें लगाई जा चुकी हैं। योजना के तहत हर विभाग में नो स्मोकिंग, पान व गुटखा को बैन किए जाने सरीखे बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि दीवारों और परिसर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
विश्वविद्यालय में बनेगा पिंक टॉयलेट
विश्वविद्यालय परिसर में महिला शिक्षक, कर्मचारी व छात्राओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनाया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं वाले इस टायलेट के लिए जगह चिह्नित कर प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी वूमेन स्टडी सेंटर और गोरखपुर यूनिवर्सिटी वेलफेयर एसोसिएशन को दी गई है।