फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh officials held a meeting and reviewed the preparations.

Gorakhpur News: चार मार्च को निकलेगी भगवान नृसिंह की भव्य रंगभरी शोभायात्रा

Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh officials held a meeting and reviewed the preparations.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियां जांचीं
विज्ञापन




गोरखपुर। होली पर्व को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शंकर भवन कार्यालय पर शनिवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें भगवान नृसिंह की पारंपरिक रंगभरी शोभायात्रा की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में विभाग प्रचारक अजय नारायण ने कहा कि घंटाघर से निकलने वाली पारंपरिक होली शोभायात्रा समाज को एकजुटता का संदेश देती है। बैठक में 10 नगरों से विशेष वेश में शामिल होने वाले स्वयंसेवकों की सूची तय की गई। मंच सज्जा, ध्वजारोहण, आरती, मुख्य शिक्षक, 30 अग्रेसर, प्रार्थना, फूल-माला, अबीर-गुलाल, रंग-पानी, अतिथियों के अभिनंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति, रथ-ट्रॉली, प्रसाद वितरण, सुरक्षा व्यवस्था एवं वेश वितरण सहित विभिन्न दायित्व निर्धारित किए गए।
विज्ञापन

होलिकोत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज जालान ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रांत प्रचारक रमेश को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर मेजर राजेश सिंह, कुलदीप, भारतेंदु, नंदकिशोर, शिवम् पटवा, भुवनेश्वर सहित लगभग 70 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलिका दहन शोभायात्रा दो मार्च को, समितियों ने की बैठक
होलिका दहन उत्सव समिति पांडेयहाता महानगर की बैठक में पावन पर्व होली की पूर्व संध्या पर निकाली जाने वाली भक्त प्रह्लाद की पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो मार्च को अपराह्न तीन बजे से भक्त प्रह्लाद की शोभायात्रा पांडेयहाता से निकाली जाएगी। शोभायात्रा पांडेयहाता से प्रारंभ होकर घंटाघर, मदरसा चौक (लालडिग्गी), मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड, आर्यनगर, बक्शीपुर और रेती चौक होते हुए पुन: पांडेयहाता पहुंचेगी। इसके उपरांत विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed