फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rapti river and danger point

नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर

Tue, 21 Jul 2020 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
rapti river and danger point
नदियों का जलस्तर बढ़ा, राप्ती अब भी लाल निशान से ऊपर
विज्ञापन

गोरखपुर। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राप्ती नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बड़ी गंडक और घाघरा नदी में पानी तेजी से बढ़ा है। घाघरा नदी अयोध्या में खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है, अनुमान है कि मंगलवार सुबह तक नदी का जलस्तर लाल निशान को पार कर जाएगा। उधर, सोमवार को जिले के दो और गांवों के बाढ़ के पानी से घिर गए। अब ऐसे गांवों की संख्या 31 हो गई है।
केंद्रीय जल आयोग से मिले आंकड़े के मुताबिक सोमवार को अयोध्या में घाघरा नदी सुबह 92.550 मीटर पर बह रही थी जो शाम को 92. 670 पर पहुंच गई। यहां खतरे का निशान 92.730 मीटर पर है। वहीं राप्ती नदी गोरखपुर में सुबह 75.160 मीटर पर बह रही थी। शाम को 75.165 मीटर पर पहुंच गई।
विज्ञापन

कुआनो नदी चंद्रदीप घाट पर शाम को 89.1320 पर बह रही थी। रोहिन नदी का जलस्तर त्रिमोहानी घाट पर सुबह 82.090 था। यह शाम को घटकर 82.070 मीटर पर आ गया। बड़ी गंडक नदी का जलस्तर पर बाल्मिकी नगर बैराज पर सुबह 108.110 मीटर पर था, शाम को यह 108. 410 पहुंच गया। शाम को यहां से 244600 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed