{"_id":"642d0fd678acd7b0900b6f58","slug":"rapti-aarti-will-start-this-month-on-lines-of-ganga-aarti-of-varanasi-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर इस महीने शुरू होगी मां राप्ती की आरती, शामिल होंगे बॉलीवुड कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर इस महीने शुरू होगी मां राप्ती की आरती, शामिल होंगे बॉलीवुड कलाकार
Wed, 05 Apr 2023 11:40 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:40 AM IST
सार
गोरखपुर जिले में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रतिदिन मां राप्ती की आरती की जाएगी। आरती में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सुविधा के अनुसार ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ घाट पर होने वाली राप्ती आरती स्थल को तैयार करने में जुटे कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की होने वाली विश्व विख्यात आरती की तरह अब मां राप्ती की आरती भी होगी। आरती के साथ ही सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मां राप्ती की आरती का शुभारंभ 20 से 25 अप्रैल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड के कलाकार भी उद्घाटन कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर घाट पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यहां वाराणसी की ही तर्ज पर छतरियों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, एनसीबी ले गई फैजाबाद
विज्ञापन
सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रचार-प्रसार के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ओमकारम ने शहर में मां राप्ती की आरती कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट का चयन किया गया है। घाट पर प्रतिदिन शाम को मां की आरती होगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ देश और विदेश के कलाकार प्रस्तुति देंगे। संस्था की ओर से घाट पर मास्टर क्लास चलाई जाएंगी, जिसमें देश- विदेश के वरिष्ठ कलाकार स्थानीय कलाकारों को शिक्षा देंगे। इसके अलावा संस्था माह में तीन दिन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी।
इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
इसमें निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। घाट पर हर दिन सुबह के समय संस्था की ओर से योग की शिक्षा दी जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर संस्था ने तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
पर्यटन के साथ बढ़ेगा रोजगार
गोरखपुर जिले में सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रतिदिन मां राप्ती की आरती की जाएगी। आरती में आने वाले देश-विदेश के मेहमानों की सुविधा के अनुसार ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।
ओमकारम के अध्यक्ष नबारून चटर्जी ने कहा कि राप्ती आरती के उद्घाटन समारोह की तैयारियां चल रहीं हैं। घाट पर वाराणसी की तरह ही छतरियों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके नीचे खड़े होकर मां राप्ती की आरती की जाएगी। 20 से 25 अप्रैल के बीच मुख्यमंत्री इस आरती कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकते हैं।
ओमकारम के अध्यक्ष नबारून चटर्जी ने कहा कि राप्ती आरती के उद्घाटन समारोह की तैयारियां चल रहीं हैं। घाट पर वाराणसी की तरह ही छतरियों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके नीचे खड़े होकर मां राप्ती की आरती की जाएगी। 20 से 25 अप्रैल के बीच मुख्यमंत्री इस आरती कार्यक्रम का शुभारंभ कर सकते हैं।