{"_id":"642d0e247f955dc192025fd8","slug":"stf-arrested-ganja-smuggler-absconding-for-four-years-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, एनसीबी ले गई फैजाबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ ने दबोचा, एनसीबी ले गई फैजाबाद
Wed, 05 Apr 2023 11:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:29 AM IST
सार
एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र स्थित जानकीनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता विंध्यवासिनी पार्क के पास मौजूद है। पिछले चार वर्ष से दिनेश एनसीबी की लखनऊ इकाई को चकमा दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार वर्ष से फरार गांजा तस्कर को एसटीएफ गोरखपुर ने मंगलवार सुबह विंध्यवासिनी पार्क के पास गिरफ्तार किया। आरोपी कुशीनगर जिले का रहने वाला है। उसे लखनऊ से आई एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) की टीम दोपहर बाद अपने साथ फैजाबाद ले गई। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीएफ की गोरखपुर यूनिट के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कुशीनगर जिले के सेवरही थानाक्षेत्र स्थित जानकीनगर निवासी दिनेश कुमार गुप्ता विंध्यवासिनी पार्क के पास मौजूद है। पिछले चार वर्ष से दिनेश एनसीबी की लखनऊ इकाई को चकमा दे रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा
विज्ञापन
सूचना पर एसटीएफ की टीम ने दिनेश को गिरफ्तार किया। जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से पहुंची एनसीबी की टीम उसे अपने साथ ले गई। एसटीएफ के इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि दिनेश गुप्ता व उसके साथी मनोज चौधरी गांजा की तस्करी करते हैं।
तीन सितंबर 2019 को ओडिशा से एक ट्रक गांजा लेकर दोनों फैजाबाद जा रहे थे। एनसीबी की टीम ने ट्रक को फैजाबाद में पकड़कर 1135 किलो गांजा के साथ चालक धानिक व जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ट्रक पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद दिनेश और मनोज फरार हो गए थे। इसके बाद से इनकी तलाश की जा रही थी।