{"_id":"60e9fbb98ebc3ebf5409c0de","slug":"rape-victim-did-not-suicide-husband-killed-her-gorakhpur-city-news-gkp401383150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसगांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी, पति ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसगांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी, पति ने मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसगांव में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी, पति ने मार डाला
बांसगांव। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या नहीं की थी, उसके पति ने शुक्रवार को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी और आरोपितों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की बात प्रचारित कर दी। पति की इस साजिश का ताना-बाना शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आते ही खुल गया। पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पति ने शुक्रवार को बांसगांव पुलिस को अपनी पत्नी की आत्महत्या की सूचना दी। आरोप लगाया कि गैंगरेप के आरोपितों की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। 19 जून 2021 को महिला के पति ने इलाके के ही तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एक आरोपित जेल में है।
आत्महत्या का मामला होने के चलते पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की।
शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि नीलम की मौत दम घुटने से हुई है। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसी बीच मृतका की मां ने पुलिस को तहरीर दी और आरोप लगाया कि ससुराल में बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अपने ही बुने जाल में फंस गया
पत्नी की आत्महत्या की कहानी गढ़ने वाला आरोपित अपने ही बुने जाल में उलझता चल गया। पति ने पत्नी की आत्महत्या का जो सुसाइड नोट पुलिस को दिया था उसका कागज बहुत पुराना था। लिखावट भी पुरानी थी। शक के आधार पर ही पुलिस ने नीलम की बहन से लिखावट की पहचान कराई तो पोल खुल गई। मृतका की बहन ने साफ कहा कि यह उसकी बहन का लिखा हुआ नहीं है।
कपड़े में गांठ नहीं फिर कैसे की आत्महत्या
आरोपित पति ने पत्नी के आत्महत्या की बात कही थी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने इसे केंद्र में रखकर छानबीन शुरू की थी। इससे पता चला कि जिस कपड़े से आत्महत्या की बात कही जा रही है, उसमें गांठ ही नहीं पड़ी है। बिना गांठ के कपड़े के सहारे नहीं लटका जा सकता है। एक और तथ्य सामने आया कि फंदे से लटकने के बाद भी मृतका की जीभ बाहर नहीं निकली थी, जबकि ऐसी परिस्थिति में जीभ बाहर निकल आती है। घर के सामान को जानबूझकर तितर-बितर किया था।
महिला की हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है। पति ने ही गला दबाकर हत्या की थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी।
- राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, बांसगांव
----------------------------
महिला की मौत में हत्या का केस दर्ज
गोरखपुर। ग्राम सभा रघुनाथपुर टोला भगवानपुर में टिकरिया जंगल के पास झोपड़ी में मिले महिला रंभा (45) के शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द ही कर दिया जाएगा।