फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molested accused strangled to death in Campierganj Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी की गला दबाकर हत्या, तालाब के किनारे छिपाया था शव

Sat, 06 May 2023 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 10:48 AM IST
सार

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बाने गांव के टोला जलारे में पिंटू साहनी (32) की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ताल के किनारे फेंका गया था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में लेने के मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
Molested accused strangled to death in Campierganj Gorakhpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बाने गांव के टोला जलारे में पिंटू साहनी (32) की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ताल के किनारे फेंका गया था। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को शव को कब्जे में लेने के मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने हत्यारे के तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया। बाद में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पिंटू के पिता हरेराम की तहरीर पर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के मेहदावल निवासी नरसिंह उर्फ चुन्नी यादव पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पिंटू पर दुष्कर्म का केस दर्ज था और पुलिस ने गुंडा की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अंतरिक्ष में शैक्षणिक उपग्रह भेजेगा MMMUT, शोधार्थियों की टीम जाएगी बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पिंटू साहनी का एक महिला से पुराना संबंध था। बृहस्पतिवार की रात में वह महिला से मिलने के लिए तालाब किनारे गया था। दोनों वहां पर बैठकर बातचीत किए। तभी आरोपी नरसिंह यादव भी एक नाबालिग लड़की के साथ वहां पर पहुंच गए।
 

एक महिला हिरासत में

गांव की लड़की को बाहरी युवक के साथ देखकर पिंटू ने इसका विरोध किया और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख महिला और लड़की वहां से चली गई, लेकिन किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

इधर, नरसिंह ने पिंटू साहनी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को तालाब के दूसरे छोड़ पर झाड़ी के पास ले जाकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो पिंटू का शव देखे और इसके बाद घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी नार्थ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed