{"_id":"69a9eb2355dd43d19f08173f","slug":"rankings-improved-in-all-categories-compared-to-last-year-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1247943-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्किमैगो रैंकिंग में चमका डीडीयू, चार श्रेणियों में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्किमैगो रैंकिंग में चमका डीडीयू, चार श्रेणियों में बनाई जगह
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशंस रैंकिंग-2026 में बड़ी छलांग लगाई है। डीडीयू ने वर्ष 2025 की तुलना में चार श्रेणियों में अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।
वर्ष 2026 की रैंकिंग में भारत के कुल 519 उच्च शिक्षण संस्थानों को स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें डीडीयू की समग्र रैंकिंग 159 है, जो पिछले वर्ष 322 था। शोध रैंक 2025 में 234 था, जो इस वर्ष 183 है। नवाचार रैंक पिछले वर्ष 402 था, जो इस वर्ष 240 पर आ गया है। सामाजिक प्रभाव रैंक पिछले वर्ष 142 था, जो इस सत्र में 129 हो गया है।
डीडीयू ने विषयवार भी इस रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। पर्यावरण विज्ञान में देशभर में 16वां और पृथ्वी एवं ग्रह विज्ञान में 38वां स्थान मिला है। इसके अलावा, विश्वविद्यालय की शोध उपस्थिति कृषि एवं जैविक विज्ञान, जैव रसायन एवं आणविक जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, औषधि विज्ञान व भौतिकी एवं खगोल विज्ञान जैसे विषयों में भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्किमैगो रैंकिंग में यह प्रगति विश्वविद्यालय के मजबूत होते शोध पारिस्थितिकी तंत्र और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम है। विश्वविद्यालय में उच्च गुणवत्ता वाले शोध को प्रोत्साहन, प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशन, अंतरविषयी सहयोग को बढ़ावा, नवाचार एवं बौद्धिक संपदा सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन से मिली है।