रंगरेजा विवाद गहराया: अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने एडीजी- कमिश्नर से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की है। लेकिन, रंगरेजा की घटना ने पुराने दिनों की याद दिला दी है। इस प्रकार की घटना का समस्त व्यापार मंडल सख्त विरोध करता है। अगर व्यापारियों को न्याय नहीं मिला तो मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगरेजा होटल में मारपीट का मामला गहराता जा रहा है। एक ओर अधिवक्ता इसे लेकर न्यायिक कार्य से विरत हैं और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे तो दूसरी ओर व्यापारी विवाद को अधिवक्ता से नहीं, बल्कि अराजक तत्वों से बता रहे हैं। उनका कहना है कि गुंडई करने वालों को जबरन अधिवक्ता बताया जा रहा है। दोनों पक्ष के प्रतिनिधियों ने एडीजी व कमिश्नर से मुलाकात की और फिर पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता बोले.. अवैध होटल को सील करें, चलाएं बुलडोजर
अधिवक्ताओं के प्रतिनिधित्व मंडल ने बुधवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। बुधवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे और रंगरेजा को अवैध रेस्टोरेंट बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय व मंत्री धीरेंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधित्व मंडल कमिश्नरी कार्यालय में कमिश्नर अनिल ढींगरा से मिला। उन्हें पत्रक देकर कहा कि रंगरेजा रेस्टोरेन्ट के मालिक व प्रबंधक द्वारा नजूल की भूमि पर अवैध निर्माण कराया गया है। जांच कर अवैध निर्माण को गिराना चाहिए।
रेस्टोरेन्ट की आड़ में आपराधिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 20 जुलाई की रात करीब 8 बजे अधिवक्ता अवनीश कुमार पांडेय के साथ भी घटना हुई है। केस दर्ज होने के बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल में अभिमन्यु पांडेय, भानु प्रताप पांडेय, सर्वेश शरण त्रिपाठी, अंबरिश दूबे, गिरिजेश मणि त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
व्यापारी बोले, याद आ गए पुराने गुंडई वाले दिन...होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई
रंगरेजा रेस्टोरेंट विवाद मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर व्यापारियों ने उप्र व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन के नेतृत्व में एडीजी, कमिश्नर, आईजी व एसएसपी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि 20 जुलाई को पार्क रोड स्थित रेस्टारेंट में एक हिस्ट्रीशीटर ने 4 से 5 हजार का सामान पैक कराया और रुपये मांगने पर मारपीट की। पुष्पदंत जैन ने कहा कि गोरखपुर में पहले माफियाओं का राज होता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की है। लेकिन, रंगरेजा की घटना ने पुराने दिनों की याद दिला दी है। इस प्रकार की घटना का समस्त व्यापार मंडल सख्त विरोध करता है। अगर व्यापारियों को न्याय नहीं मिला तो मजबूरी में सड़कों पर उतरना पड़ेगा। हम बाजार बंद करने पर विचार कर सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल में होटल वेलफेयर एसोसिएशन के अचिंतय लाहिड़ी, सुप्रिया द्विवेदी, अभिषेक शाही, गौरी शंकर सरावगी, पदम अग्रवाल, नितिन कुमार जायसवाल, विवेक अग्रवाल, अश्मित श्रीवास्तव,अनुराग अग्रवाल चांदवासिया, अमित सिंघानिया, उत्कर्ष तिवारी आदि उपस्थित रहे।