{"_id":"612558d58ebc3e74e856c9a0","slug":"rana-rahul-resigns-from-congress-can-stop-sp-support-gorakhpur-city-news-gkp406643751","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कांग्रेस से राणा राहुल का इस्तीफा, थाम सकते हैं सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कांग्रेस से राणा राहुल का इस्तीफा, थाम सकते हैं सपा का दामन
Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:39 PM IST
सार
राणा ने अचानक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखा और इस्तीफा देने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
राणा राहुल सिंह
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके राणा राहुल सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राणा राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल उठाए और कहा कि जमीनी नेता, कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है। संघर्ष करने वाले नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। यह ठीक नहीं है। चर्चा है कि राणा राहुल सपा का दामन थाम सकते हैं।
कांग्रेस नेता ने 2017 के चुनाव में कांग्रेस व सपा के समर्थन से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। शहर विधानसभा क्षेत्र से 60 हजार मत भी प्राप्त किया था। राणा कांग्रेस के उन गिने-चुने नेताओं में शामिल थे, जो अलग-अलग मुद्दों को लेकर आंदोलन करते थे।
मंगलवार को राणा ने अचानक कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पत्र लिखा और इस्तीफा देने का एलान कर दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में राणा राहुल ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं पर तीखा हमला बोला है। राणा राहुल का कहना है कि कांग्रेस नेता जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के पुराने व भरोसेमंद कार्यकर्ता, नेताओं की उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस नेता के तौर पर जनता के तमाम मुद्दों पर संघर्ष किया है। इस कारण कई मुकदमे भी दर्ज हैं। अब स्वार्थ की राजनीति हो रही है। सब जगह चाटुकार बैठे हैं। ऐसी स्थिति में काम कर पाना संभव नहीं है। भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। दूसरी तरफ राणा राहुल के सपा में जाने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उनकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात भी हो चुकी है।