फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramzan 2021 sehri tradition end due to not interest sahari parties in new generation

रीति-रिवाज: यहां नई पीढ़ी में सहरी पार्टियों के प्रति रुचि नहीं होने से खत्म हुई यह परंपरा, पचास साल पहले थीं कई पार्टियां

Tue, 20 Apr 2021 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Apr 2021 11:10 AM IST
सार

आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी में सहरी पार्टियों के प्रति लगाव कम होने के कारण रोजेदारों को जगाने वाली सदियों पुरानी यह परंपरा गोरखपुर में लुप्त हो गई है।

विज्ञापन
Ramzan 2021 sehri tradition end due to not interest sahari parties in new generation
रमजान 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्त सहरी का हो गया जागो, नूर हर सम्त छा गया जागो, उठो सेहरी की कर लो तैयारी, रोजा रखना है आज को जागो। रमजानुल मुबारक में रोजेदारों को सहरी के लिए जगाने वाली पार्टियों के यह पंक्तियां अब सुनाई नहीं देती। दरअसल आधुनिक तकनीक और नई पीढ़ी में सहरी पार्टियों के प्रति लगाव कम होने के कारण रोजेदारों को जगाने वाली सदियों पुरानी यह परंपरा गोरखपुर में लुप्त हो गई है।
विज्ञापन

 
करीब पचास वर्ष तक सहरी पार्टी की अगुवाई करने वाले शहर के बुजुर्ग सगीर साबिरी कव्वाल बताते हैं कि पार्टी में उनके साथ गाने बजाने वाले साथी गुजरते गए और नई पीढ़ी के लोग जुड़े ही नहीं। लिहाजा बारह साल पहले वह अकेले पड़ गए तो सहरी पार्टी निकालना बंद कर दिया।
विज्ञापन


सहरी पार्टी में पढ़े जाने वाले कलाम याद करते हुए उनकी बूढ़ी आंखें चमक उठती हैं। अपने समय के कलाम सुनाते हैं, उठो मुसलमां आए जगाने हैं माहे रमजान, सहर का वक्त हुआ। बताते हैं कि उनकी सहरी पार्टी मियांबाजार, इमाम बाड़ा पूरब फाटक, मुफ्तीपुर, बख्शीपुर, अलीनगर, जाफरा बाजार आदि मोहल्लों में करीब पचास साल तक रोजेदारों को सहरी के लिए उठाती रहीं। साथी नासिर, हबीबुल्लाह, सगीर आदि अल्लाह पाक को प्यारे हो गए, कोई नया साथी नहीं जुड़ा तो सहरी पार्टी बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नातख्वां रईस अनवर बताते हैं कि वह मास्टर तौफीक और हफीजुल्लाह की सहरी पार्टी के सदस्य थे। कलाम- रोजेदारों ये माहे सयाम आ गया, लेके रिजवां से कौसर का जाम आ गया, उठ के सहरी करो और कुरआं पढ़ो कि तुम पे हूरो मलक का सलाम आ गया, सुनाते हुए कहते हैं कि उस समय सहरी पार्टियों की बहुत इज्जत होती थी।

ईद के बाद सहरी पार्टियों में बाकायदा कलाम की प्रतियोगिता होती थी और खूब ईनाम व इकराम से नवाजा जाता था। उनकी पार्टी शहर के इलाहीबाग, घासीकटरा, निजामपुर, पिपरापुर आदि मोहल्लों में रोजेदारों को जगाती थी। उनके अलावा मरहूम बारक अल्लाह अरबी की भी पार्टी थी। उनकी पार्टी अस्करगंज, रेती, काजीपुर खुर्द, अलहदादपुर, रायगंज, घंटाघर, शाहमारूफ में रोजेदारों को जगाती थी।

शायर व अदीब अनवर जिया बताते हैं कि सहरी के लिए जगाने वाली पार्टियों की परंपरा कई पीढ़ी पुरानी है। समय के साथ तकनीक में उन्नति हुई, अलार्मयुक्त घड़ियां आ गईं। मस्जिदों में लाउडस्पीकर से घोषणा होने लगी। नई पीढ़ी की भी रूहानी कलाम और शायरी के प्रति दिलचस्पी कम होती गई, इसी कारण यह परंपरा अब इतिहास बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed