{"_id":"699a1c99aa47709da90c5030","slug":"ramesh-accused-of-kidnapping-a-youth-from-the-jail-gate-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1237207-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेल गेट से युवक के अपहरण का आरोपी रमेश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेल गेट से युवक के अपहरण का आरोपी रमेश गिरफ्तार
विज्ञापन
- रंगदारी के लिए इंस्टाग्राम मैसेज भेजने वाले की तलाश जारी
गोरखपुर। जिला जेल गेट से युवक के अपहरण के आरोपी बेलीपार थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी रमेश निषाद को शाहपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। रमेश को 17 जनवरी को जेल गेट से अपहरण की घटना में शामिल होने के आरोप में कई सप्ताह से तलाशा जा रहा था। मामले में पहले ही चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। वहीं रंगदारी के लिए इंस्टाग्राम मैसेज भेजने वाले की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी की सुबह खोराबार क्षेत्र के भैंसहा बाढ़न गांव निवासी अमन कुमार राव अपनी मां के साथ जेल में बंद छोटे भाई से मिलने आया था। दोपहर लगभग 12 बजे चार बदमाशों ने थार गाड़ी से उसे बहला-फुसलाकर बुलाया और जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी सिकरीगंज के पास अमन को छोड़कर भाग गए। चार घंटे बाद सर्विलांस मदद से अमन को सकुशल खोज लिया। मामले में अमन के पिता जितेंद्र राव ने शाहपुर थाने में अपहरण और रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि अपहरण की साजिश पूरी तरह सुनियोजित थी। आरोपी अमन के परिवार से रंगदारी मांगने के लिए इंस्टाग्राम मैसेज का इस्तेमाल कर रहे थे।
सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार रमेश निषाद का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी, हत्या और गैंगस्टर एक्ट एक्ट के तहत कई प्राथमिकी दर्ज है। जबकि अपहरण में रंगदारी के लिए इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने वाले बीरू निषाद की खोज में पुलिस की दबिश जारी है। पुलिस ने अपहरण में शामिल चार अन्य आरोपियों को थार गाड़ी के साथ बाराबंकी से पकड़ा था। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया था।