फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raju murder case in Gorakhpur Chats of conversation found on Instagram

गोरखपुर में राजू हत्याकांड: इंस्टाग्राम पर बातचीत के मिले चैट, नामजद दोस्त को पुलिस ने बुलाया

Wed, 29 Nov 2023 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 12:59 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया से कुछ चैट मिले हैं। नामजद आरोपी बनाए गए दोस्त को भी बुलाया गया है। उससे पूछताछ के बाद बहुत से तथ्य साफ हो जाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Raju murder case in Gorakhpur Chats of conversation found on Instagram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में अपहृत राजू की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को कॉल डिटेल से तो कुछ हासिल नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से कई चैट मिल गए हैं। अब पुलिस अपहरण के आरोपी बनाए गए दोस्त को पिता की मदद से बुलाई है।

विज्ञापन


बताया गया कि वह जिले से बाहर है। बुधवार को थाने में आएगा, उसकी मदद से पुलिस चैट और राजू की दोस्ती की गुत्थी सुलझाएगी, ताकि घटना का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन


अब तक की जांच में पुलिस को किशोरी से दोस्ती में वारदात का शक है। वहीं पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित है, उसकी रिपोर्ट का भी पुलिस को इंतजार है। क्योंकि, जहर की आशंका है, लेकिन किस तरह के जहर का इस्तेमाल है, यह रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: नौकरी छोड़कर युवाओं ने जमाए उद्योग, दे रहे हैं रोजगार

जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को घर से राजू अपने पड़ोसी दोस्त के साथ साइकिल से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने दोस्त पर ही अपहरण का केस दर्ज कराया। इसी बीच रविवार को उसका शव गांव के सिवान पर बने शवदाह गृह के पास मिल गया।

इससे के पूर्व दोस्त ने पुलिस को यह बताया था कि घर से निकले के बाद वह राजू से अलग हो गया था, लेकिन शव मिलते ही वह डर कर भाग भी गया। यही वजह है कि पुलिस अब उसे बुला ली है। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके की किसी किशोरी से राजू की बातचीत होती थी।

अब संदेह यही है कि उसी से मिलने के दौरान वारदात की गई होगी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे केस में कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है। पुलिस जांच कर एक-एक कड़ी जोड़ रही है, ताकि घटना का पर्दाफाश हो सके।

इसे भी पढ़ें: गीडा स्थापना दिवस: स्टॉल पर सजेगी मेरठ की क्रिकेट किट, कुशीनगर के केले से बना हैंडबैग
 

यह हुआ था
पिपराइच इलाके के बसंतपुर गांव निवासी संजय कुमार का बेटा राजू 18 नवंबर को घर से निकला था। वह घर से गांव के ही अर्जुन निषाद के बेटे के साथ साइकिल पर जाते हुए देखा गया था। देर शाम अर्जुन का बेटा तो वापस आ गया। लेकिन राजू नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन करना शुरू किया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। इसके बाद रविवार को गांव के सिवान में शवदाह गृह के पास उसका क्षत विक्षत शव मिला। सिर गायब था और जबड़ा दूर पड़ा था। अब पोस्टमार्टम से साफ हो गया है कि जहर से मौत हुई है, यानी शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया था।

इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव के आईटीआई काॅलेज को सरकारी बनाने की तैयारी, जप्त हो चुकी है संपत्ति

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पुलिस को सोशल मीडिया से कुछ चैट मिले हैं। नामजद आरोपी बनाए गए दोस्त को भी बुलाया गया है। उससे पूछताछ के बाद बहुत से तथ्य साफ हो जाएंगे। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed