{"_id":"632f70f47aaf504d0b2b5ad7","slug":"rajasthan-governor-kalraj-and-up-governor-anandiben-visit-to-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur : आज राजस्थान के राज्यपाल कलराज और कल यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन आएंगी गोरखपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur : आज राजस्थान के राज्यपाल कलराज और कल यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन आएंगी गोरखपुर
Sun, 25 Sep 2022 02:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल कलराज मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समेत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रविवार को राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र तो सोमवार को यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गोरखपुर आएंगी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के राज्यपाल रविवार सुबह 11.30 बजे गोरखपुर आएंगे। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ नामक त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। दोपहर 3.30 बजे वह देवरिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार यानी 26 सितंबर की सुबह 9.45 बजे गोरखपुर आएंगी। वह यहां सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर तीन बजे से 4.15 बजे तक गोरखपुर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 4.20 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन