फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   railways

पूर्वोत्तर रेलवे में चल सकती हैं 16 हाई स्पीड निजी ट्रेनें

Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
railways
पूर्वोत्तर रेलवे में चल सकती हैं 16 हाई स्पीड निजी ट्रेनें
विज्ञापन

गोरखपुर। तेजस के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे से 16 हाई स्पीड ट्रेन चल सकती हैं। इनमें चार ट्रेनें गोरखपुर से होकर चलाई जाएंगी। इन्हें छपरा से दिल्ली वाया गोरखपुर, गोरखपुर से आनंद विहार, गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व बंगलूरू के लिए चलाने पर विचार चल रहा है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने के लिए रूट पर पहले से चल रहीं ट्रेनों की आय और चलाने का समय आदि ब्योरा तीन महीने में मांगा है। इसके बाद ट्रेनों को चलाने के लिए टेंडर निकाला जाएगा। रेलवे के जानकारों के मुताबिक ये निजी ट्रेनें 2021 में चलेंगी।
देश की पहली तेजस ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन से अक्तूबर 2019 को चलाई गई थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने देश भर में 100 ट्रेनों का संचालन कारपोरेट घरानों को सौंपने का निर्णय लिया है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने सभी जोन से हाईस्पीड ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। हालांकि अभी इसे लेकर लिखापढ़ी शुरू नहीं हुई है लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे में 16 ट्रेनें चलाने पर सहमति बनी है। सूत्रों की माने तो जिस रूट पर आरक्षित टिकट में वेटिंग ज्यादा है उन्हें ही चुना गया है। यानी अधिक आमदनी वाले रूट पर ही ये ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

-
इन रूटों पर चल सकती हैं ट्रेनें
गोरखपुर से दिल्ली जाने वालों की भीड़ ज्यादा है। इसे देखते हुए एक ट्रेन छपरा से दिल्ली वाया गोरखपुर और एक ट्रेन गोरखपुर से दिल्ली, गोरखपुर से मुंबई, गोरखपुर से बंगलूरू, छपरा से वाराणसी होकर दिल्ली व मुुंबई, वाराणसी से मुंबई, इलाहाबाद से मुंबई व दिल्ली, लखनऊ से मुंबई रूट पर हाईस्पीड ट्रेन चलाने की संभावनाएं तलाशी हैं। हालांकि समय को लेकर मंथन जारी है क्योंकि देखा जाएगा कि उस वक्त वहां कौन सी ट्रेन गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोच भी प्राइवेट कंपनियां ही खरीदेंगी
हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए कोच भी प्राइवेट कंपनियां खरीदेंगी। रेलवे के जानकारों की माने तो ये कोच विदेशों से मंगाए जाएंगे। इसके बाद इसे रेलवे की कोच फैक्ट्री में तैयार किया जाएगा।

--
कोट
भविष्य में तेजस की तरह कारपोरेट ट्रेन चलाने की योजना है। अलग-अलग फोरम पर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसके बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। अभी योजना प्राथमिक स्टेज पर है। हाईस्पीड वाली इन ट्रेनों को चलाने में अभी वक्त लगेगा।
पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed